रमजान, होली, ईद, चैत्र नवरात्रि ,गुड़ी पड़वा, यदि त्योहारों को लेकर पुलिस चौकी दीवानगंज में
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस चौकी दीवानगंज परिसर में शांति समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक शाम 5 बजे से लेकर 6 बजे तक चली। इस बैठक में मुख्य अतिथि सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी, पुलिस चौकी दीवानगंज प्रभारी वरुण सक्सेना सहित ग्राम दीवानगंज , अंबाडी, सेमरा , निनोद्द, नरखेडा, जमुनिया , बरजोर पुर गीदगड़ सहित आसपास गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। थाना प्रभारीे ने कहां की इस समय रमजान का तोहार चल रहा है और आने वाले त्योहार जैसे ईद , गुड़ी पड़वा चेत नवरात्रि को सब मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ मनाए। जिन व्यक्तियों को रंगों से परहेज होता है उन पर रंग डालने में सावधानी रखें। ऐसे मौके पर आसामाजिक तत्वों से सावधान रहें। साथ ही कहा कि इन दिनों छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। बच्चों की पढ़ाई और पेपर को ध्यान में रखकर ग्रामवासी अपना त्यौहार मनाए। डीजे कम आवाज में बजाए ताकि पढ़ने वाले बच्चों को आसुविधा न हो। चौकी प्रभारी वरुण सक्सेना ने कहा कि जिस जगह पर होली दहन हो रहा है उस जगह का विशेष ध्यान रखें कहीं ऊपर बिजली के तार तो नहीं है अगर बिजली के तार है तो होली को उससे अलग हटकर जलाएं। जुलूस निकालते समय जिम्मेदार व्यक्ति सभी का ध्यान रखें। अगर किसी व्यक्ति को किसी पर संदेह हो तो चौकी पर सूचना दें ताकि हम उचित समय पर कार्रवाई कर सकें जहां पर होली जले उसको छोटे रूप में जलाएं जिससे आसपास के घरों में नुकसान नहीं पहुंचे। गणमान्य व्यक्ति सामने रहकर होली जलवाए ताकि इससे बच्चों और घरों को हानी ना पहुंचे।