Let’s travel together.

 डॉ चौधरी ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रायसेन में प्लेसमेंट ड्राईव का किया शुभारंभ

0 65

प्लेसमेंट ड्राईव में 50 युवाओं का प्राथमिक स्तर पर हुआ चयन

रायसेन।रायसेन स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राईव (रोजगार मेला विशेष भर्ती अभियान) का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष तथा महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मनोज कुशवाह द्वारा मां सरस्वती देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राईव में विभिन्न कम्पनियों और औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनके द्वारा विभिन्न पदों पर 50 युवाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया।


सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि आज यहां आयोजित रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। इस रोजगार मेले में मेगनम, राजरूप मोटर जंक्शन (मारूति सुजूकी), जस्ट डॉयल, जेके बॉयो एग्रीटेक, आईपीएस ग्रुप (म्पबीमत/टम्ब्ट क्मूं) सहित अन्य कम्पनियों के प्रतिनिधि आए हैं, जिनके द्वारा विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यवसायिक शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। युवाओं के पास अब अपना कैरियर बनाने के लिए पहले से ज्यादा विकल्प उपलब्ध हैं। जिस क्षेत्र में बच्चों की, युवाओं की रूचि होती है उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मदद की जा रही है।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि युवा आत्मनिर्भर बनें और देश-प्रदेश के विकास में सहभागी बनें इसके लिए सरकार द्वारा अनेक कौशल उन्नयन कार्यक्रम और स्वरोजगार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ पाकर आज अनेक युवा सफल उद्यमी हैं। युवा स्वरोजगार स्थापित कर न सिर्फ स्वयं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि अन्य युवाओं को भी रोजगार दे रहे हैं।


जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भी मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यहां उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे कि अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों और रोजगार के अवसर बढ़ें। सरकार द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए भी युवाओं को कम ब्याज दर पर बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने कहा कि युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रायस करना चाहिए। स्वरोजगार स्थापित करने पर स्वयं तो आत्मनिर्भर बनते ही हैं, साथ ही अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार देते हैं।


कार्यक्रम में श्री राकेश शर्मा और महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री मनोज कुशवाह ने भी संबोधित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्लेसमेंट ड्राईव के आयोजन तथा विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आयीं औद्योगिक संस्थाओं के बारे में अवगत कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण बेगमगंज, नवांगत एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा नगर की आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी संगीता ठाकुर एवं सुपरवाइजर सुमन लता शर्मा उपस्थित रहीं। एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा वार्ड क्रमांक 2 एवं वार्ड क्रमांक 13 के आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार, साफ- सफाई एवं अभिलेखों की जांच की गई तथा आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बच्चों का वजन देखा और पोषण ट्रैकर एप की समस्त एंट्री की समीक्षा की तथा बच्चो के साथ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा स्व सहायता समूह द्वारा प्रदाय भोजन और नाश्ता की गुणवत्ता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए वार्ड क्रमांक 2 में सोनाली पंथी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और वार्ड क्रमांक 13 मे धनवाई कुशवाहा के केंद्र पर अभिलेख की जानकारी ली। फोटो एसडीएम आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811