Let’s travel together.

साइकिल मैराथन के साथ होगा बुंदेली दमोह महोत्सव का आगाज

0 72

-बुंदेली गौरव न्यास समिति ने पत्रकार वार्ता में दी विस्तृत जानकारी

धीरज जॉनसन दमोह

बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें 18 से 31जनवरी तक आयोजित होने वाले महोत्सव के संबंध में जानकारी दी गई।

बुंदेली गौरव न्यास सचिव प्रभात सेठ ने बताया कि बुंदेली दमोह महोत्सव की शुरुआत साइकिल मैराथन के साथ होगी जिस में कलेक्टर,बुंदेली गौरव न्यास समिति सदस्य, प्रतिभागियों की उपस्थिति रहेगी। साइकिल मैराथन का आयोजन 18 जनवरी को सुबह 10:00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय से प्रारंभ होकर किल्लाई नाका,तीन गुल्ली स्टेशन चौराहा, घंटाघर, कीर्ति स्तंभ से होते हुए तहसील मैदान पर संपन्न होगी जहां पूरे विधि विधान से विघ्नहर्ता श्री गणेश के पूजन,ध्वजारोहण के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।शाम को दीप प्रज्वलन के साथ मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जिसमें राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह,राज्य मंत्री लखन पटेल, दमोह विधायक जयंत मलैया सहित वरिष्ठ नागरिक जनों की उपस्थिति रहेगी।
बुंदेली दमोह महोत्सव के 14 दिवसीय आयोजन में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक,लोक कला के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, साथ ही स्वर श्री, नृत्य श्री,वाद्य श्री और अभिनय श्री जैसी प्रतियोगिता आयोजित होगी जहां प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसी के साथ नारी गौरव, चित्रकला, व्यंजन प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। इस बार नये तरह के झूले का प्रबंध किया है।
सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि हमारा प्रयास है की बुंदेली दमोह महोत्सव के मंच से हम अपने स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मंचन प्रदर्शन का अवसर प्रदान करना चाहते हैं हमारे जिले के विद्यालय, महाविद्यालय में जो स्वतंत्रता दिवस,गणतंत्र दिवस, और वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों द्वारा जो कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं उन्हें मंच पर मंचन और प्रदर्शन का अवसर मिल सके जिससे उनकी कला को हम एक बेहतर मंच प्रदान कर सके और सोशल मीडिया, लाइव प्रसारण और टेलीविजन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। इस बार हम उन सोशल मीडिया एक्टिविस्ट की भी एक गोष्ठी और सम्मान करेंगे जो सोशल मीडिया पर शॉर्ट वीडियो के माध्यम से अपने अभिनय को प्रदर्शित करते हैं, सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुके, ऐसे व्यक्ति जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए समाज को एक बेहतर दिशा देने का कार्य किया है ऐसे लोगों का भी सम्मान हम महोत्सव मंच से करेंगे और आप सभी से भी यह आग्रह है ऐसे लोगों के नाम समिति तक पहुंचाएं। बुंदेली गौरव न्यास एक सार्वजनिक न्यास है जिसका ध्येय हमारे यहां के स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान करना है। बुंदेली संस्कृति, खेल व्यंजन को हम सहेज सके यह हमारे लिए अच्छी बात होगी। बुंदेलखंड भारतीय संस्कृति का एक भाग है और भारत में ऐसी अनेक संस्कृति और भाषा है। इस मंच के माध्यम से हम उन्हें भी प्रदर्शित करने का प्रयास करते हैं जिससे हमारे यहां के लोग भी विभिन्न संस्कृतियों को जान सके और समझ सके।


न्यासा उपाध्यक्ष कैप्टन वाधवा ने पत्रकार वार्ता में पधारे सभी पत्रकार बंधुओ का आभार प्रकट करते हुए विगत वर्षों के तरह इस वर्ष भी अपने समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, यू ट्यूब पोर्टल के माध्यम से बुंदेली दमोह महोत्सव के समाचार जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे ऐसा आग्रह और आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है।
पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि बुंदेली दमोह महोत्सव कि विगत वर्षों में मिली उपलब्धि आप सभी पत्रकार बंधुओ के सहयोग के बिना प्राप्त नहीं हो सकती थी देश के कोने कोने में आप सभी ने महोत्सव की उपलब्धि को पहुंचाने का कार्य किया है हमारा प्रयास रहता है कि स्थानीय कला आगे बढ़े और उनके हुनर को अधिक से अधिक अवसर मिल सके ऐसा हम सभी का प्रयास रहता है
पत्रकार वार्ता में महोत्सव व्यवस्था प्रमुख मोहित संगतानी, मनीष तिवारी, रवि गोस्वामी,अमरदीप जैन,राजू नामदेव,विकास जैन,मयंक वाधवा,अमित वर्मा,राम जैन,संदीप, दुर्गा यादव,जयपाल राजपूत, अखिलेश सिंह सहित महोत्सव समिति सदस्यों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     भानपुर से  सलामतपुर चौराहे तक रोड पर हो रहा डामरीकरण, 3 साल बाद ग्रामीणों को गड्ढों से मिलेगी निजात     |     ग्रामीण क्षेत्रो में उर्वरक शक्ति बनाए रखने के लिए किसान कर रहे प्राकृतिक खादों का प्रयोग      |     सब्जियों के दाम गिरे, विक्रेताओं का कहना  लागत भी नहीं निकल रही      |     भोपाल एम्स हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन     |     बेगमगंज बांद्रा क्षेत्र फायर फाइटर से हुआ लैस     |     स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रघुवीर चरणजी शर्मा की 102वीं जन्मजयंती मनाई गई     |     सीआरपीएफ अफसर पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में लिए फेरे, प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं     |     फिल्म छत्तीसगढ शहीद 76 के हुए ऑडिशन     |     जिला स्तरीय पांच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर  प्रारंभ      |     भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना हेतु सिद्धेश्वरी मंदिर  से ध्वज यात्रा  निकली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811