Let’s travel together.

महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया,मंदिरों में उमडी श्रद्धालुओं की भीड 

0 74

देवेन्द्रतिवारी सांची,रायसेन

महाशिवरात्रि का पावन पर्व नगर सहित क्षेत्र भर मे धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर शिवबारात निकाली गई ।नगर भर मे जगह जगह भव्य स्वागत किया गया तथा भगवान भोले की पूजा अर्चना की गई ।नगर भगवान भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि का एक प्रमुख पावन पर्व होता है इस पर्व को श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव से मनाया जाता है ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव एवं माता पार्वती का मिलन हुआ था एवं भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह भी हुआ था इस कारण इस पर्व पर भक्त द्वारा ब्रत भी रखा जाता है तथा भगवान शिव की आराधना के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है ।यह पर्व महापर्व माना जाता है इस पर्व पर नगर भर के शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों को सजाया संवारा जाता है इस पर्व को श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव के साथ मनाते हैं मंदिरों में पूजा अर्चना होती है मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड उमडती है भगवान भोले की शिवबारात का कार्यक्रम आयोजित किया जाता हे।

इसी कडी मैं  भगवान भोले की शिवबारात निकाली गई यह शिवबारात थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर से होकर नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची जहां शिवबारात का समापन हुआ ।नगर भर मे शिवबारात का जगह जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत सत्कार किया एवं भगवान भोले की पूजा अर्चना की गई । किन्नर समाज द्वारा किन्नर समाज के गुरु खुशी शर्मा के नेतृत्व में शिवबारात का आयोजन किया गया इसमें भक्तों की टोलियां थिरकते हुए चल रही थी ।इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे पुलिस चौकस बनी रही नगर भर मे भगवान भोले के जयकारे गुंजायमान हुए नगर का वातावरण पूरी तरह धार्मिक हो उठा ।मंदिरों में भक्तों की भीड लगी रही ।वहीं नगर परिषद प्रशासन द्वारा भी इस पर्व को लेकर साफसफाई सुनिश्चित की ।इसके साथ ही गुलगांव मे भी भगवान भोले की भव्य शिवबारात किन्नर समाज ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया इस अवसर पर भारी जनसैलाव उमड पडा ।पुलिस के भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम दिखाई दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811