लेखक चन्द्र भान सिंह लोधी द्वारा रचित यह तीसरी पुस्तक है
डॉ.अनिल जैन दमोह
जिले के हरदुआ हाथीघाट में जन्मे कवि, लेखक चंद्रभान सिंह लोधी की किताब फ़रिश्ता-ए-हिंदुस्तान के कवर पेज का विमोचन हुआ। मशहूर अभिनेता और लोकप्रिय समाजसेवी सोनू सूद द्वारा दिल्ली में कवर पेज का विमोचन किया गया। बता दें कि चंद्रभान सिंह लोधी की यह तीसरी किताब है, जो मशहूर अभिनेता सोनू सूद के जीवन चरित्र पर लिखी गई है। जिसका नाम फ़रिश्ता-ए-हिंदुस्तान रखा है। लेखक ने बताया की फ़रिश्ता-ए-हिंदुस्तान किताब मैं पिछले 4 सालों से लिख रहा हूं। आज सोनू सूद से मिलकर इस किताब के कवर पेज का विमोचन हुआ। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं इतने बड़े स्टार से मिला और उन्होंने किताब के कवर पेज का विमोचन किया। आगे उन्होंने बताया कि यह किताब बहुत जल्द आने वाली है, इस किताब में सोनू सूद के जीवन पर बहुत से अनगिनत किस्से लिखे गए हैं। मैंने इस किताब में उनके संघर्ष को लिखा है, उनके जीवन की उपलब्धि को लिखा है। लेखक बताते हैं कि युवाओं को यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए। साथ ही मुझे इस बात की खुशी है कि जब यह किताब पब्लिश होगी तो हमारे दमोह, हमारे बुंदेलखंड का पूरे देश में नाम होगा। बता दे कि सोनू सूद फिल्मी दुनिया के बड़े स्टार हैं। उनकी कई फिल्में हिट रही हैं, साथ ही कोरोना काल में उन्होंने हजारों मजदूरों को अपने घर पहुंचाने में मदद की। चन्द्रभान सिंह लोधी की इससे पहले शेर-ए-बुंदेलखंड किताब पब्लिश हो चुकी है जिसका विमोचन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया था।