Let’s travel together.

आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक ने तिलक चौक के रहवासियो का जाना हाल

0 117

विदिशा।  आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विदिशा विद्यायक मुकेश टंडन ने वार्ड नंबर 17 में तिलक चौक से वार्ड भ्रमण किया जिसमें महेश्वरी धर्मशाला के पास कचरा एकत्रित था वार्ड वासियों द्वारा बताया गया कि कचरा रहवासियों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा वार्ड की विभिन्न गलियों से एकत्रीकरण कर डाला जाता हे तब विधायक जी द्वारा सफाई दरोगा को निर्देश दिया कि जब वार्ड से कचरा एकत्रित किया जाता उस समय एक ट्रॉली रखी जाए उसमें ही कचरा डाला जाए ताकि गंदगी न हो, वार्ड भ्रमण के दौरान उर्मिला सोलंकी द्वारा विधायक मुकेश टंडन से शिकायत की गई कि हमारे घर के ऊपर से हाई टेंशन लाइन निकल रही है जिससे कि हम हमारे घर के ऊपर नहीं जा पाते तब माननीय विधायक द्वारा नगर पालिका सव इंजीनियर रामप्रकाश जयसवाल को निर्देश दिए कि आज ही इसका स्टीमेट तैयार कर कार्यवाही की जावे ताकि सोलंकी परिवार आराम से अपने छत पर जा सके वार्ड भ्रमण के दौरान रहवासियों द्वारा शंकर जी के चबूतरा पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की ताकि शिवरात्रि पर उजाला रह सके विधायक  द्वार मौके पर सव इंजीनियर रामप्रकाश जयसवाल को स्ट्रीट लाइट लगाने निर्देश दिए।

वार्ड भ्रमणके दौरान वार्ड में स्थित बड़े नालों की सफाई एवं वार्ड वासियों एवं नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा वार्ड के नालों में कचरा डालने की शिकायत प्राप्त हुई तव विधायक वार्ड वासियों से कचरा नाले में डालने की अपील कर कचरा कचरा गाड़ी में डालने का निवेदन किया एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा नालों में कचरा न डालने के निर्देश दिए, वार्ड भ्रमण के दौरान रहवासियों से प्रधानमंत्री आवास के बारे में विधायक द्वारा पूछा कि कुटी क्यों नहीं आई तब रहवासियों द्वारा दस्तावेज ऑन लाइन करे है ऐसा बताया गया तब विधायक मुकेश टंडन द्वार नाकेदार अरुण बसिया कहा जो भी हितग्राहियों के कुटी नहीं बनी उनके कागज तैयार दस्तावेज ऑन लाइन कर जमा किए जावे कोई भी हित ग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित न रहे वार्ड में जितनी भी पेंडिंग है उन सभी को तत्काल कागजी कार्यवाही कर ऑन लाइन किए जावे तत्काल स्वीकृत किए जावे एवं वार्ड नंबर 17 में भ्रमण के दौरान विभिन्न गलियों में पहुंचकर नागरिकों से संवाद कर कचरे की गाड़ी, साफ सफाई नलों में पानी गुणवत्तापूर्ण आ रहा है कि नहीं ,खंभे की स्ट्रीट लाइट यथावत जल रही है कि नहीं अथवा अन्य कोई समस्या तो नहीं हे।

भ्रमण के दौरान प्रमुख रूप से अरविंद श्रीवास्तव वेत्रवती मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री पप्पू सरदार ,राकेश सोनकर,चंद्रप्रकाश अग्रवाल,वीरेंद्र धाकड़,शरद विल्थरिया, विकास भट्ट,पार्षद आशीष माहेश्वरी,कृष्णा लाहौरी,पवन पंजावी,जगदीश अग्रवाल,लियाकत खान,बिल्लू शर्मा,राघवेंद्र विश्वकर्मा, यह जानकारी भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान ने दी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811