उवेश खान सिलवानी रायसेन
रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र से आई दुखद खबर! सागर से सिलवानी जा रही खुशबू बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए रिटायर्ड शिक्षक धर्मेंद्र जैन अब इस दुनिया में नहीं रहे। हादसे के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई, और भोपाल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि धर्मेंद्र जैन, जिनकी जन्मभूमि सियरमऊ थी, वर्तमान में भोपाल में रह रहे थे! खुशबू बस से सियरमऊ से सिलवानी जा रहे थे! बस के गेट के पास वाली सीट पर बैठे रिटायर्ड शिक्षक जैसे ही टिकट के पैसे देने के लिए खड़े हुए, उसी वक्त बस अचानक मोड़ पर मुड़ी और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे गिर गए। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने तुरंत भोपाल रेफर कर दिया था। लेकिन भोपाल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक खुले गेट के साथ बसों का संचालन जारी रहेगा? अब प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाएगा, क्या कोई ठोस कार्रवाई होगी या फिर यह हादसा भी बाकी मामलों की तरह भुला दिया जाएगा? देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं।