Let’s travel together.

नहर में पानी नहीं पहुंचने के कारण और किसानों की मांग पर हलाली डैम की नहर से पानी छोड़ने का 28 फरवरी तक समय बढ़ाया

0 114

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

सम्राट अशोक हलाली डैम की नहर का पानी दो सप्ताह से अंबाडी, सेमरा , मुस्काबाद गांव के किसानों के खेत तक नहीं पहुंच पा रहा है जिससे तीनों गांव के हजारों किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित है। किसान योगेश भार्गव, कमल मीणा, हरि पटेल लोधी, हेमंत लोधी, अजय मीणा, महेंद्र मीणा, चंचल मीणा आदि किसानों का कहना है कि 15 दिनों से नहर में पानी नहीं आ रहा है। जबकि जमुनिया, बरजोर पुर, नर खेड़ा, सरार आदि गांव में नहर का पानी आ रहा है। भोपाल विदिशा हाईवे पर पर स्थित कर्क रेखा तक नहर का पानी पहुंच रहा है लेकिन हमारे खेतों तक पानी नहीं आ रहा है। दूसरी साइड मुड़िया खेड़ा तरफ भी पानी पहुंच रहा है।
एसडीओ बीके बबुलिया का कहना है कि हलाली डैम में पानी की कमी होने के कारण उच्च दाब से नहर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिस कारण इन गांवों तक पानी नहीं जा पा रहा है इसके साथ ही जमुनिया, नर खेड़ा , सरार आदि गांव के किसान लगातार नहर से पानी ले रहे हैं जिसस पानीे आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

इनका कहना हे –
कल से मुड़िया खेड़ा तरफ जा रहा पानी को रोक कर अंबाडी सेमरा और मुस्काबाद किसानों को देंगे। ताकि किसान अपनी फसलों को पानी दे सके। एक दिन मुड़िया खेड़ा तरफ तो दूसरे दिन इन तीनों गांव के लिए पानी छोड़ा जाएगा।
नहर को 25 फरवरी तक का ही समय था मगर किसानों की मांग पर इसको 28 तारीख तक बढ़ा दिया गया है ताकि किसान को पानी मिल सके।हलाली डैम में पानी कम होने के कारण प्रेशर से नहर में पानी नहीं जा पा रहा है जिससे कुछ गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है किसानों के लिए 28 फरवरी तक का समय नहर का बढ़ा दिया गया है ताकि किसान अपने खेतों को पानी लगा सके।

बीके बबुलिया एसडीओ हलाली डैम
हलाली डैम में कुछ अपनी रिजर्व रखा गया है ताकि आगे पानी की समस्या ना आए। नहर में पानी की कमी आई है। किसानों की चिंता को देखते हुए 28 फरवरी तक नहर को बढ़ा दिया गया है।
रमेश चौहान कार्यपालन यंत्री हलाली डैम

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811