Let’s travel together.

भाजपा के मंडल के महामंत्री और उपाध्यक्ष ने 200लोगो के साथ कांग्रेस का थामा दामन

0 448

बम्होरी रायसेन से तारकेश्वर शर्मा

शुक्रवार को ग्राम कुंडाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा के मंडल के महामंत्री हेमंत लोधी वरिष्ठ नेता मंडल के उपाध्यक्ष संतोष कुमार लोधी ने 200 लोगों के साथ कांग्रेस का दामन थामकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के रूप में सपथ ली वही कार्यक्रम में सिलवानी विधानसभा के पूर्व विधायक वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र पटेल उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम में
भाजपा में मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में कई वर्षों से कार्य कर रहे थे लेकिन भाजपा की नीति शोषणकारी रवैया को लेकर निराश चल रहे थे हेमंत लोधी संतोष कुमार लोधी ने200 लोगों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में शपथ ली।
कार्यक्रम में सबसे पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी
तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र पटेल ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार को लेकर जमकर निशाना साधा।महंगाई को लेकर बताया कि 2014 के पहले जो पेट्रोल डीजल ₹70 में मिलता था आज 100 के पार हो गया।

बेरोजगारों को लेकर भी निशाना साधा

सरकारी संस्थानों को बेचकर प्राइवेट होना चिंताजनक है
देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है।मोदी सरकार किसान विरोधी है सरकार कहती कि किसानों की आय दोगुना हो जाएगी लेकिन यूरिया डीएपी का भाव आसमान छू रहा है ।किसानों के साथ भाजपा सरकार जले पर नमक छिड़क रही है।शिवराज सरकार छुट्टा सांड की तरह हो गई है नाक में नकेल डालने का समय आ रहा है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी के सानिध्य में सरकार बनी लेकिन बिकाऊ नेताओं की बदौलत कमलनाथ जी की सरकार को छल से गिरा दिया गया।अब मध्य प्रदेश की जनता जागरूक हो गई है 2023 में फिर कमलनाथ जी की सरकार वापसी होगी ।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से कविंद्र रघुवंशी माधव सिंह पटेल पूर्व जनपद सदस्य जसवंत कुकरैया मदनलाल नेमा पुर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पुरी गोस्वामी सुभाष शर्मा लक्ष्मण पटेल टीकम पटेल लखन पटेल रामसिंग रवि लोधी विश्वनाथ पटेल दुर्गेश लोधी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811