Let’s travel together.

अपने शहर को साफ स्वच्छ बनाने में आमजन भी नगर पालिका को सहयोग प्रदान करें – विधायक मुकेश टंडन

0 50

-मुख्य रोड से हटाएंगे कचरा घर

विदिशा। विधायक मुकेश टंडन आपके विधायक आपके द्वार  कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कर रहे हैं वार्ड क्रमांक 6 के क्षेत्र में  विधायक मुकेश टंडन ने लोगों की समस्याएं घर-घर पहुंचकर जानी वार्ड के रहवासियों से संवाद किया।

विधायका ने पानी सप्लाई, कचरे की गाड़ी एवं अन्य सुविधाओं की जानकरी ली वार्ड भ्रमण के दौरान अभय आटा चक्की एवं मातामढ़ वाली गली के पीछे रहवासियों की मांग पर स्ट्रीट लाइट तुरंत लगवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए एवं श्री राम नगर चौराहा के आगे भूसा टाल के पास कचरा घर को समाप्त करने के निर्देश दिए इस अवसर पर विधायक मुकेश टंडन ने आमजन से भी अपील की है कि अपने घरों के आसपास गंदगी ना करें घर के कचरे को कचरा गाड़ी में ही डालें और विदिशा को साफ और स्वच्छ बनाने में नगर पालिका को सहयोग प्रदान करें।

भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वार्ड भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा , मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाह एवं छत्रपाल शर्मा पार्षद प्रतिनिधि अखलेश राजपूत, डॉक्टर शरद बिलथरिया पप्पू सरदार रानू साहू विकास भट्ट कल्लू मियां आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल के वरिष्ठ रिटायर्ड बैंककर्मी श्याम कस्तूरे बने स्टेट प्रेसिडेंट     |     शिवपुरी से बाल विवाह के खिलाफ महाजंग का आगाज: विधायक देवेंद्र जैन ने रथ को दिखाई हरी झंडी     |     होटल या पब्लिक चेंजिंग रूम का शीशा असली है या स्पाई कैमरा?अपनी प्राइवेसी को लेकर रहें सतर्क     |     सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811