Let’s travel together.

नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा अर्थदण्ड से किया गया दंडित

0 93

रायसेन। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश, गौहरगंज, जिला रायसेन द्वारा आरोपी रमेश कोरकू, आयु 30 वर्ष निवासी ग्राम जावरा मलखान, थाना नूरगंज, जिला रायसेन को दोषी पाते हुए आरोपी को धारा 376(3) भादवि में 20 वर्ष का कठोर कारावास तथा 3000/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

इस मामले में मध्य प्रदेश राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री अनिल कुमार तिवारी, तहसील गौहरगंज जिला रायसेन ने पैरवी की।

घटना अनुसार दिनांक 12 दिसम्बर् 20 को थाना नूरगंज, जिला रायसेन में अभियोक्त्री के पिता द्वारा अपनी अवयस्क पुत्री अभियोक्त्री के गुम हो जाने की इस आशय की सूचना दी गई कि  07 दिसम्बर् 20 को वह अपनी पत्नी के साथ मक्सी गया था,  08 दिसम्बर को सुबह फोन पर सूचना मिली कि उसकी लड़की अभियोक्त्री घर पर नहीं है, वह और उसकी पत्नी, घर वापस आये, देखा कि उसकी लड़की अभियोक्त्री घर पर नहीं थी, उसने आस पड़ोस एवं सभी रिश्तेदारों से पता किया, कहीं पर कोई पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी लड़की अभियोक्त्री उम्र 15 साल, को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। अभियोक्त्री के पिता की उक्त‍ सूचना पर थाना नूरगंज में गुम इंसान की सूचना लेख की गयी एवं अपराध धारा 363 भादसं. की परिधि में आने से अपराध क्रमांक 101/2020 पर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख की गयी।
अनुसंधान के दौरान  29 जनवरी2021 को अभियोक्त्री को दस्त याब किया गया, अभियोक्त्री से पूछताछ कर उसके कथन लेखबद्ध किये गये, जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि अभियुक्त रमेश कोरकू को 02 साल से जानती है, रमेश, जावेद चच्चा के खेत पर उसके पापा के साथ काम करता था, पिछले महीने क 07 तारीख को पापा-मम्मी, चाचा के घर मक्सी गये थे, रात के करीब 09 बजे रमेश उसके घर पर आया और उसे अपने साथ ले गया, वह उसे मण्डीदीप रेल्वे स्टेशन से रायपुर, रायपुर से छत्तीसगढ़ ले गया, जहां पर ग्राम पडरडीही में एक टपरिया में वे दोनों रहने लगे और मेहनत मजदूरी करने लगे, उन दोनों ने मंदिर से शादी कर ली थी और उन दोनों के बीच 2-3 बार संबंध बने हैं।

अनुसंधान पूर्ण कर पुलिस ने अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया । न्यायालय में सुनवायी के दौरान डीएनए और आयु संबंधी साक्ष्य से अभियुक्त को संदेह से परे मामला प्रमाणित पाते हुए सिद्धदोष पाया गया।
शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने पक्ष रखते हुए मामले को संदेह से परे प्रमाणित कराया। फलस्वरूप न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए दंडित किए जाने का आदेश सुनाया।

न्यूज़ सोर्स-  श्रीमती शारदा शाक्य
मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811