Let’s travel together.

नगर परिषद द्वारा उपलब्ध कराया शांति वाहन 

0 94

 

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

इस नगर में लंबे समय से शववाहन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी तथा नगर को शववाहन की मांग भी लंबे समय से की जा रही थी आखिर कार नगर को शववाहन मिल गया।

जानकारी के अनुसार इस नगर में शव वाहन न होने से शवों को लेकर दूर दराज मुक्ति धामों तक पैदल ले जाने मे परेशानी उठानी पड़ती थी लंबे समय से इस नगर को शववाहन की दरकार बनी हुई थी आखिर कार नगर परिषद ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए नगर को शव वाहन उपलब्ध कराने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा व्यवस्था कर इस नगर को शववाहन उपलब्ध कराया गया आज नगर परिषद में तैयार होकर आये शववाहन इस जन समर्पित किया ।इस अवसर अनेक पार्षद सहित नप सीएमओ रामलाल कुशवाहा महिपत शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

उल्लेखनीय है कि नगर में कहीं कोई दुर्घटना अथवा रेल हादसे में तथा नगर में दूर दराज क्षेत्र से मुक्ति धामों तक शवों को ले जाने की भारी परेशानी होती थी तथा दुर्घटना में मृत शवों को नगर परिषद द्वारा ट्रेक्टर ट्राली से लाना ले जाना पडता था इस गंभीर समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी तथा शवों को ले जाने के लिए नगर को शववाहन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी ।इस अवसर पर लोगों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए नगर परिषद प्रशासन का आभार जताया एवं आशा व्यक्त की अब शवों को सम्मान जनक रूप से मुक्त धाम पहुचाया जा सकेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811