Let’s travel together.

जौनपुर में मायावती ने आखिरी वक्त पर बदला उम्मीदवार, धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटा

0 99

लोकसभा चुनाव के बीच जौनपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ने यहां से बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट काट दिया है. आज यहां नामांकन की आखिरी तारीख है. इससे पहले मायावती ने यहां से उम्मीदवार बदलते हुए श्याम सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. बताया जा रहा है कि श्याम सिंह यादव दोपर 1 बजे नामांकन दाखिल करेंगे.

इस बात की पुष्टि श्याम सिंह और बीएसपी के जोनल कॉर्डिनेटर ने की है. बीएसपी से टिकट कटने के बाद श्रीकला रेड्डी के पति और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने घर पर करीबी लोगों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में ये तय होगा कि BSP से टिकट कटने के बाद उनकी पत्नी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी या नहीं. उनकी पत्नी श्रीकला ने चार दिन पहले ही बीएसपी से नामांकन दाखिल किया था.

बहनजी ने फोन करके लड़ने के लिए कहा- श्याम सिंह यादव

उम्मीदवारी तय होने के बाद श्याम सिंह यादव ने कहा कि एक ज्योतिषी ने बताया था की अगले सांसद आप ही होंगे. उन्होंने कहा कि बहनजी ने फोन करके लड़ने के लिए कहा. बता दें कि श्याम सिंह यादव जौनपुर से सीटिंग सांसद भी हैं.

जौनपुर में छठे चरण में 25 मई को मतदान

बता दें कि जौनपुर में छठे चरण में 25 मई को मतदान है. इस दिन पूर्वांचल की पांच सीटों लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में वोटिंग होगी. यूपी में जारी लोकसभा चुनाव के बीच उम्मीदवारों के बदलने का सिलसिला लगातार जारी है. सपा और बसपा दोनों पार्टियां ये काम कर रही हैं. चार दिन पहले ही बसपा ने वाराणसी में अपना उम्मीदवार बदल दिया था.

अमेठी में भी मायावती ने बदला उम्मीदवार

बसपा ने गुरुवार (2 मई) को उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ दूसरी बार उम्मीदवार बदल दिया था. पहले अतहर जमाल लारी को टिकट दिया था. इसके बाद उनकी जगह सैयद नेयाज अली को प्रत्याशी बनाया. फिर नेयाज की जगह फिर से लारी को उम्मीदवार बनाया गया. इससे पहले मायावती ने अमेठी से अपना उम्मीदवार बदल दिया था. मायावती ने यहां से पहले रवि प्रकाश मौर्य को टिकट दिया था. मगर 24 घंटे बाद ही उन्होंने यहां से नन्हे सिंह चौहान को उम्मीदवार घोषित किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811