मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
इस समय दीवानगंज क्षेत्र के आसपास शादियों का माहौल चल रहा है। दीवानगंज में बने कई गार्डनो में शादियां हो रही है शादियों में जो खाना बचता है। उसको रोड के किनारे फेंक दिया जाता है जिनमें कई डिस्पोजल भी होते हैं इनको आसपास घूम रहे आवारा पशु खाते हैं जिससे उनके शरीर में खाने के साथ डिस्पोजल भी चले जाते हैं जिससे पशुओं में गंभीर बीमारियों का अंदेशा बना रहता है। यहां एक दिन की बात नहीं है जब भी कोई शादी होती है तो दूसरे दिन हाईवे किनारे डिस्पोजल और खाना पड़ा दिखाई देता है हाईवे किनारे पड़े खाने को खाने के लिए आवारा पशुओं का झुंड रोड पर हमेशा खड़ा रहता है जिससे दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है अभी तक किसी भी विभागीय अधिकारी ने इन गार्डन संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की