आगामी लोक सभा चुनाव मे शत् प्रतिशत मतदान कराने को लेकर अखिल भारतीय विधार्थी परिषद रायसेन इकाई ने नगर में विकसित भारत यात्रा निकाली। जिसमे परिषद के जिला संयोजक अश्वनी पटेल, भाग संयोजक गोलू नाथ, नगर मंत्री दीपक तिवारी ने नागरिको को आगामी लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने लोगो से राष्ट्र हित में स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान करने कि अपील की। बताया गया कि ये चुनाव देश कि दिशा निर्धारित करने वाला चुनाव है और भारत कि दिशा सदेव ही विकसित मार्ग पर अग्रसर हो इस हेतु हमारा मतदान राष्ट्रहित मे जाय, यैसा हमारा आग्रह है। इस दौरान बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला संयोजक अश्वनी पटेल ने बताया कि ये यात्रा 5 मई तक चलेगी।