Let’s travel together.

द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंटस ऑफ़ इंडिया ICAI ने रचा इतिहास

0 116

 विश्व का सबसे बड़ा अकाउंटिंग प्रोफेशनल कॉनक्लेव देश की राजधानी दिल्ली में हुआ सम्पन्न

नई दिल्ली। इंडिया, ICAI ने दिनांक 31 जनवरी से 2 फरवरी, तीन दिवसीय वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स (WOFA) का आयोजन किया। यह विश्व का सबसे बड़ा अकाउंटेंट्स का प्रोफेशनल कॉनक्लेव था। जिसमें 7000 से अधिक प्रोफेशनल्स, इंटरप्रिनर्स, अकाउंटेंट्स, 400 से अधिक फॉरेन डेलिगेट्स, 46 से अधिक देशों के प्रतिनिधि तथा 40 से अधिक कॉनकरंट सेशन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी फाइनेंस प्रोफेशनल्स, राजनेता, मंत्रीगण तथा सभी कारपोरेट के उच्च पदाधिकारी शामिल हुए। इस अभूतपूर्व आयोजन का शुभारंभ माननीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी ने किया तथा इस विश्व स्तरीय आयोजन का समापन भारत के उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़  ने किया।

यह कार्यक्रम ICAI के प्रेसिडेंट  रंजीत अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,उन्होंने बताया कि अकाउंटिंग से इनोवेशन को कैसे जोड़ा जाए। वाइस प्रेसिडेंट चरणजोत सिंगजी नंदा ने बताया के सीए देश के फाइनेंशियल सोल्जर है। ICAI के सभी सदस्य सहित, पूरे देश से, सेंट्रल काउंसिल तथा रीजनल काउंसिल के सदस्य शामिल हुए। मालवा (रतलाम) की बेटी और ICAI यूके चैप्टर की सदस्य सीए मयूरी चोरड़िया को ब्रिटेन लंदन से गेस्ट स्पीकर के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपने सेशन में बताया कि नारी सशक्तिकरण के लिए फाइनेंशियल नॉलेज होना जरूरी हैं तथा आज की महिला को वित्तीय रूप से सक्षम होने के लिए डायवर्सिटी को बढ़ावा दिया जाए तथा जेंडर मतभेद को दूर किया जाना चाहिए।

अमेरिका, कनाडा, फिलीपींस, मिडल ईस्ट, दुबई, ओमान, अबूधाबी, सिंगापुर, हॉन्गकोंग सहीत, 46 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। विदेश की सभी अकाउंटिंग बॉडीज (ICAEW, CISA, IFSC, ACCA) के प्रतिनिधि भी इस भव्य आयोजन में शामिल हुए। यह विश्व का सबसे बड़ा प्रोफेशनल कॉन्क्लेव था जिसमें 7000 से अधिक लोगों को शामिल कर ICAI ने इतिहास रच दिया। चौरड़िया ने बताया कि उन्हें अपनी ICAI और भारत की मातृभूमि पर गर्व है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह विश्व स्तरीय आयोजन एक मजबूत नेतृत्व से ही सम्भव हैं। उन्होंने सभी मीडिया इंटरव्यू में  रंजीत  अग्रवाल के नेतृत्व की तथा नंदाजी के अथक प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्तोत्र बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811