Let’s travel together.

शिवपुरी पुलिस ने लौटाए 18 लाख के 100 गुम मोबाइल

0 73

-गुम मोबाइल पाकर हुए खुश हुए लोग

– पुलिस कंट्रोल रूम में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक ने गुम मोबाइल संबंधित मालिकों को सौंपे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी पुलिस ने बुधवार को ऐसे गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए जो पिछले कुछ दिनों पहले चोरी या गुम हो गए थे। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने 100 लोगों को यह मोबाइल सौंपे। इनकी कीमत 18 लाख रुपए बताई गई है। शिवपुरी पुलिस ने बताया है कि यह मोबाइल बीते दिनों गुम और चोरी हो गए थे। इसके बाद इनके मालिकों द्वारा पुलिस में सूचना दी गई थी। साईबर पुलिस की मदद से इन गुम हुए मोबाइलों को पता लगाया गया और उनके मालिकों को सौंप दिया गया है।

साईबर टीम की मदद से मिली सफलता-

शिवपुरी पुलिस कंट्रोल रूम में इन 100 मोबाइलों को उनके मालिकों को वापस लौटाया गया। पुलिस ने इनकी कीमत 18 लाख रुपए बताई है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि गुम मोबाइलों की सूचना के बाद लगातार पुलिस विभाग की साईबर टीम इन गुम और चोरी हुए मोबाइलों की ट्रैकिंग करती रही जिसके कारण सफलता मिली।

छात्राएं मोबाइल प्रकार हुई खुश-

पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और एडिशनल एसपी संजीव मुले ने संबंधित लोगों को यह मोबाइल सौंपे। इस दौरान कई कॉलेज की छात्राएं भी मौजूद रहीं जिनकी मोबाइल बीते दिनों गुम हो गए थे। पुलिस ने इनकी शिकायत के आधार पर ट्रैकिंग पर लगाया था। साइबर पुलिस की मदद से मोबाइल इन्हें वापस लौटाए गए। मोबाइल वापस मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए छात्राओं ने कहा कि पुलिस ने तत्परता से उनकी शिकायत पर ध्यान दिया और उनके मोबाइल ट्रेस करके वापस दिला दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811