Let’s travel together.

हत्या के आरोपी निकले पिता ओर पुत्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 113

सुरेंद्र जैन रायपुर

रायपुर के थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत महादेव घाट रायपुरा में घर में मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने में कामयाबी हासिल की है हत्यारे कोई ओर नहीं बल्कि मृतका के पति और पुत्र ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने आरोपी पति ओर -पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 26अक्टूबर को सूचक शाहरूख पाल ने थाना डी.डी.नगर में सूचना दी कि उसका परिचित डमरू जो महादेवघाट के पास बने खाली दुकान में रहता है उसने उसे फोन कर बताया उसकी मां सुखवन्तीन की मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना डी.डी.नगर पुलिस द्वारा घटना स्थल यादव कबाड़ी दुकान के पास रायपुरा जाकर निरीक्षण में पाया गया कि मृतिका सुखवंतीन धीवर का शव दीवार के पास जमीन में चित हालत में जमीन में बिछे बिस्तर में पड़ा था, मृतिका के शव के पास एक बांस का डण्डा पड़ा था। शव से थोड़ी दुर में चुड़ी का टुकड़ा पड़ा हुआ था एवं मृतिका का खून बिस्तर में बिछे चादर एवं दीवार में भी लगा था। मृतिका के बायें हाथ कोहनी के पास चोट खरोच का निशान, पीठ एंव उंगली के पास चोट का निशान था, कि मर्ग कायम कर जांच में लिया जाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका के मृत्यु का कारण गर्दन की संरचना में आंतरिक चोटे, सिर पर चोट के साथ गर्दन पर दबाव पड़ने के कारण दम घुटना तथा मृत्यु की प्रकृति होमोसाईडल होना लेख किया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मृतिका सुखवंतीन धीवर के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिया गया था, कि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 490/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
हत्या की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। चूंकि घटना के बाद से मृतिका का पति एवं पुत्र दोनों फरार थे। घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी के पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतिका का अपने पति एवं पुत्र से हमेशा विवाद होता था। जिस पर टीम के सदस्यों को मृतिका के पति एवं पुत्र पर शक हुआ एवं दोनों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। दोनों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को दोनों की रायपुर उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर दोनों की पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया।

टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक घटना को दोनों पिता एवं पुत्र का किसी बात को लेकर सुखवंतीन धीवर के साथ विवाद हुआ था जिस पर दोनों सुखवंतीन धीवर के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दिये एवं फरार हो गये। दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

01. राजू कुर्रे उर्फ भोला सतनामी पिता स्व. दशरू सतनामी उम्र 62 साल निवासी ग्राम नेमीपाली थाना बेलटुकरी जिला नुआपाड़ा उडीसा। हाल पता – राजू कबाड़ी दुकान के बगल खण्डहर महादेवघाट रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर
02. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811