Let’s travel together.

नलजल योजना की एक सप्ताह पहले जली मोटर,ग्रामीण दूर से ला रहे पेयजल

0 121

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव बांसिया में पानी पानी की मोटर जलने के कारण ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
नल जल योजना के तहत बांसिया गांव में 1 साल पहले लाइन बिछा दी गई थी जिसमें पानी आना भी प्रारंभ हो गया था सभी ग्राम वासियों को पानी मिलाना चालू था मगर एक सप्ताह पहले नल जल योजना के तहत बोर मैं डाली गई मोटर जल गई।


जिससे ग्राम वासियों को एक सप्ताह से पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्राम वासियों को काफी दूर से पानी लाकर अपनी जरूरत को पूरा करना पढ़ रहा है गांव में दो हैंडपंप है जिसमें से एक चालू है उस पर सभी ग्रामवासी पानी भरते हैं तो भीड़ ज्यादा हो जाती है। भीड़ के कारण ग्रामवासी पानी भरने को लेकर आपस में महिला झगड़ती रहती है। मोटर चलाने वाले से ग्राम वासियों की बहस हो गई थी। बहस हो जाने कारण मोटर नहीं चलाई जा रही थी ग्राम वासियों ने खुद ही मोटर चलना प्रारंभ कर दिया था। जिस कारण मोटर जल गई अब गांव में किसी को भी नल जल योजना के तहत पानी नहीं मिल पा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811