Let’s travel together.

51 कलश सर पर रखकर विशाल भव्य कलश यात्रा निकाली 

0 215

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बरखेड़ी चौराहे पर राम जानकी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली । कलश यात्रा राम जानकी मंदिर बैरखेड़ी चौराहे से प्रारंभ हुई जो मुख्य मार्गो से होते हुए वापस राम जानकी मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में छोटी-छोटी कन्याएं, और महिलाओं ने अपने सर पर 51 कलश रखकर नंगे पैर कई किलोमीटर पैदल चलकर ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर पहुंची। कलर्स यात्रा में सायर ,बामोरा, खोह, पूरा, संग्रामपुर, कयामपुर, सरार सहित दो दर्जन से ज्यादा गांवों के ग्रामीण सम्मिलित हुए। बैरखेड़ी चौराहे पर स्थित राम जानकी मंदिर का शुद्धिकरण ,शिखर कलश स्थापना एवं महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। जिसमें कथा व्यास यज्ञ आचार्य पंडित सुबोध कांत कपिल द्वारा बताया गया कि भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एक आयोजन है, जिसमें धर्म व कर्म दोनों की प्रधानता है। भागवत कथा में जीवन का सार बताया जाता है। इसमें केवल भक्ति नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला से अवगत कराया जाता है। पाप पुण्य सभी इसी धरती पर है। यह उनके कर्मों का फल है। भागवत कथा में एक-एक चीजों की व्याख्या सरलतापूर्वक है। पढ़े-लिखे लोगों से लेकर निरक्षर लोग भी समझ सकते हैं। भागवत कथा के महत्व और कथा आयोजन पर श्रद्धालु अपने विचार रख रहे थे। आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल भक्तों से बातचीत की। भागवत कथा सुनने वाले इंसान को सुख व शांति की प्राप्ति होती है। इसलिए निरंतर ही भगवान की पूजा कर और उनकी भक्ति करनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811