Let’s travel together.

राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए ज़िला हाॅकी एसोसिएशन शिवपुरी की टीम गठित

0 125

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

हाॅकी मध्यप्रदेश द्वारा 22 फरवरी से दमोह में आयोजित सीनियर पुरुष हाॅकी चैंपियनशिप के लिए पोलो ग्राउंड हाॅकी मैदान पर ज़िला हाॅकी एसोसिएशन शिवपुरी की टीम के चयन के लिए आयोजित छः दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का समापन हुआ तथा टीम का चयन किया गया। स्कूल गेम्स के कोच वकार अहमद, उप सचिव उबेर आदिल, राष्ट्रीय खिलाड़ी निलेश शर्मा तथा फिटनेस कोच मोहसिन खान ने ज़िला हॉकी एसोसिएशन के सचिव वकार रोहिला के निर्देशन में टीम का चयन किया । चयन ट्रायल्स में शिवपुरी के 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम के कमान कुलदीप राठौर के हाथ में रहेगी। टीम के मैनेजर संजीव पांडे (कोषाध्यक्ष) तथा कोच वकार अहमद ( स्कूल गेम्स) रहेंगे। ज़िला हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष साहब सिंह , मानिक जैन, अजय सांखला, छोटे खान उस्ताद, ललित शर्मा, देवेन्द्र यादव, सुश्री शुभ्रा चतुर्वेदी, अफसर खान तथा अंगद सिंह ने सभी खिलाडिय़ों तथा कोचेस को शुभ कामनाएं दीं तथा अच्छा प्रदर्शन की अपेक्षा की। उक्त जानकारी ज़िला हाॅकी एसोसिएशन के सचिव वकार रोहिला ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811