Let’s travel together.

सेवा भारती के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

0 81

-शिक्षा की ताकत से कोई भी आगे बढ़कर राष्ट्रहित में अपना अमूल्य योगदान दे सकता है

– बालक वनवासी सहरिया छात्रावास का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल शिवपुरी में सेवा भारती के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा भारती के द्वारा वास्तव में सेवा भाव से कार्य किया जा रहा है। सेवा भारती वनवासी छात्रावास के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होना मेरे लिए प्रसन्नता की बात है।
राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने कहा कि शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियां जैसे खेल गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। शिक्षा की ताकत से कोई भी आगे बढ़कर राष्ट्रहित में अपना अमूल्य योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों को जोड़कर आगे बढने का काम किया जाए।
पूरे प्रदेश में पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। शिवपुरी क्षेत्र में सहरिया जनजाति निवास करती है। सहरिया जनजाति के विकास के लिए पीएम जनमन अभियान के तहत अच्छा काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सेवा भारती के प्रमुख अशोक अग्रवाल, सेवा भारती के कोषाध्यक्ष राजनारायण अग्निहोत्री सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की सेवा भारती छात्रावास के बालकों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित वीर रस नृत्य की प्रस्तुति दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811