Let’s travel together.

“उड़ान 2025” में आयोजित डांस प्रतियोगिता में निश वाल्के ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

0 120

सुनील सोन्हिया भोपाल
श्योर फाउंडेशन के सहयोग से खजरीकला स्थित लक्ष्मीपति ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन भोपाल में “उड़ान 2025” दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन का आज समापन हुआ, इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस रेडियो मुख्यालय भोपाल के अधीक्षक आई पी एस अधिकारी श्री शशांक गर्ग जी के करकमलो द्वारा हुआ ।

कार्यक्रम में भोपाल के लगभग 50 विद्यालय,महाविद्यालय व निजी विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों ने रंगोली, मेहंदी, वाद विवाद,निबंध लेखन, भाषण, कवि सम्मेलन, रन एल जी आई,स्टैंडअप कॉमेडी, सिंगिंग, डांस, वीडियो एडिटिंग,काइट फेस्टिवल, फूड स्टॉल, वा रैंप वॉक आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रथम द्वितीय वा तृतीय स्थान प्राप्त किए।दूसरे दिन इस भव्य आयोजन का समापन भोपाल जिले के जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन के अहिरवार जी एवं लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन वा श्योर फाउंडेशन समिति के चेयरमैन  ओपी बंसल द्वारा डांस प्रतियोगिता में निश वाल्के को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल ने अपने उद्बोधन में कहा की इस तरह के आयोजनों से छात्रों के अंदर छुपी हुई प्रतिभाएं उजागर होती हैं, वहीं चेयरमैन श्री ओ पी बंसल जी ने अपने उद्बोधन में लक्ष्मीपति ग्रुप में उपलब्ध 400 मीटर एथलेटिक्स ट्रैक को और भी बेहतर करने के साथ एक बड़े आडिटोरियम का भी आश्वासन प्रदान दिया एवम सभी छात्रों की प्रतिभागिता की सराहना करते हुए छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान के प्राचार्य गण वा अन्य समस्त कर्मचारियों के सहयोग से किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811