मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोला घाट हनुमान मंदिर दीवानगंज चौकी के सामने पुलिस ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लगाने लेकर अभियान चलाया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी सहित दीवानगंज पुलिस का समस्त स्टाफ ने हाईवे पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर चालान की कार्रवाई की। वहीं कई वाहनों पर काली फिल्म कांच पर लगी होने पर थाना प्रभारी द्वारा हटाया गया और समझाइए दी गई की वाहनों के कांच पर काली फिल्म नहीं होना चाहिए।
पुलिस को देखकर कई वाहन चालक चौकी से काफी दूर रुक गए और इधर-उधर से निकलने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने किसी को भी नहीं बक्शा क्योंकि कोर्ट का आदेश है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी होना चाहिए सभी वाहनों में। इसके बावजूद भी कई वाहनों में आज तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। कई वाहनों की थाना प्रभारी द्वारा कांच पर चढ़ी काली फिल्म को हटाया गया।