Let’s travel together.

कलेक्टर के प्रतिबंधित के बाद चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस हुई सख्त

0 110

 

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

जिला प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे पर पूरी तरह मानव सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिबंधित कर दिया गया है इसी आदेश पर अमल करते हुए स्थानीय पुलिस ने दुकानों पर चायनीज मांझे की तलाश शुरू कर दी है तथा दुकान दारो को इसे न बेचने के निर्देश दिये हैं ।

जानकारी के अनुसार मानव सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन के खडा रुख अपनाते हुए जिले भर में चायनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है तथा प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी कर दिये गए है एवं जिला प्रशासन द्वारा इसे सख्ती से लागू करने के भी आदेश दिये गए हैं ।जिला प्रशासन के चायनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी होते ही स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी नितिन अहिरवार के नेतृत्व में नगर भर की दुकानों को खंगालना शुरू कर दिया है तथा जिनजिन दुकानों पर चायनीज मांझे पाई गई हैं उन्हें जप्त करते हुए तमाम दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि जिला प्रशासन के प्रतिबंधित चायनीज पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है इसलिए मानवसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित सामग्री न बेची जाये यदि प्रतिबंध के बावजूद कोई भी दुकानदार ऐसा करते पाया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।साथ ही यहभी समझाइश दी गई है कि चायनीज मांझे से अन्य स्थानों पर पतंग उडाते घटनाएं सामने आ चुकी हैं ।थाना प्रभारी ने कडी चेतावनी देते हुए दुकानदारों को निर्देशित किया है कि जिनके पास भी चायनीज माझा हे वह पुलिस मे जमा करा दें अन्यथा उसे नष्ट कर दें परन्तू बिक्री बिल्कुल न करें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811