सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल . खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये न केवल शरीर को स्वस्थ और फिट रखते हैं, बल्कि हमारे दिमाग को भी मजबूत बनाते हैं। खेल हमें जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण सिखाते हैं।

यह हमें हार को स्वीकार करने और उससे सीखने की प्रेरणा देते हैं। महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने कहा था, “खेल केवल जीतने या हारने के लिए नहीं होते, बल्कि यह हमें अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।उक्त उदबोधन देते हुए मुख्य अतिथि सोशल वर्कर अरुणा मिश्रा ने शाला के वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ किया विशेष अतिथि के रुप में राजकुमार विश्वकर्मा उपस्थित थे.

गत दिवस रेणु विद्या पीठ हायर सेकंडरी स्कूल ने अवंतिका पार्क में स्पोर्ट्स मीट का कार्यक्रम आयोजित किया। उक्त मीट में बच्चों के लिए कब्बड्डी, खो खो , क्रिकेट, 100 मीटर रेस,एवं विभिन्न खेल कूद का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में जूनियर कप कक्षा आठवीं एवं सीनियर कप कक्षा दसवीं ने हासिल किया ।

कब्बड्डी में भी आठवीं एवं सातवीं कक्षा विजय हुई।इस अवसर पर शाला प्राचार्य किरण राघव एवं प्रबंधक कुशल राव खोबरागड़े एवं बच्चों के अभिभावक बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे। मीट के अंत में अतिथियों ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की