सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत नगर में हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को नगर के वार्ड क्रमांक 11 नंदनी नगर गैरतगंज में नगर परिषद द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाये जाने हेतु आवेदन प्राप्त किये जाकर लाभान्वित किया गया।
शिविर का शुभारम्भ नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, नप उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, नगर मण्डल अध्यक्ष संजय जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पठया, दरयाव सिंह, देवनगर।मंडल अध्यक्ष वीर सिंह लोधी, आशीष जैन, संतोष मालवीय, वकील सिंह, वार्ड क्रमांक 11 पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र राय एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई ने संबोधित करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से हम नगर के अंतिम छोर तक के हर हितग्राही को शासन कि योजनाओं से लाभान्वित करा रहे है। इसके लिये शासन के निर्देशानुसार विभिन्न वार्डों में शिविर लगाये जा रहे है,
शिविर में उपस्थित नगर परिषद गैरतगंज के कार्यवाहक मुख्य नगर पालिका अधिकारी निसार उद्दीन ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शिविर में प्रधानमंत्री आवास 2,0 योजना, आयुष्मान कार्ड, सम्बल योजना, विभिन्न पेंशन, नवीन नल कनेक्शन, हेंड पम्प सुधार, भवन अनुज्ञा, ट्रेड लाइसेंस, अबिवादित संपत्ति नामांतरण, सहित अन्य प्रकार के आवेदन प्राप्त कर प्रकरणो का निराकरण किया जा रहा है।