Let’s travel together.

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राजधानी में उत्साह का वातावरण

0 87

दूधाधारी मठ में होगा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह

मानस मंडलियां देंगी प्रस्तुतियां, मंदिरों में होगा दीपोत्सव

तलाबों की होगी साफ-सफाई के साथ दीपदान किया जाएगा

दूधाधारी मठ में भगवान बालाजी का विशेष स्वर्ण श्रृंगार

सुरेंद्र जैन रायपुर

अयोध्या धाम मे श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राजधानी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मोहल्लों-मोहल्लों में शोभायात्रा निकाली जा रही है और अयोध्या के कार्यक्रम को लाईव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है। साथ ही भजन मंडलियां सुंदरकाण्ड पाठ सहित भजन गायन की प्रस्तुति देने जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा दुधाधारी मठ, मठपारा में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे और अध्यक्षता सांसद श्री सुनील सोनी करेंगे। साथ ही महंत रामसुंदर दास की भी गरिमामय उपस्थिति होगी। इस अवसर पर मानस मंडलियां मानस गान करेेंगे और उन्हे सम्मानित भी किया जाएगा। उस दिन जनसहभागिता से शहर के विभिन्न तालाबों की साफ-सफाई तथा दीप दान की जाएगी। साथ ही मंदिरों में भी जन सहभागित से दीपोत्सव मनाया जाएगा।

करीब 500 वर्ष पुराने दुधाधारी मठ में भगवान बालाजी का विशेष स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही राम नवमीं जैसा उत्सव मनाया जाएगा। यह स्वर्ण श्रृंगार विशेष अवसरों पर किया जाता है। महंत रामसंुदर दास ने कहा कि यह हम सब के लिए खुशी का अवसर है कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि मानी जाती है। अतः इस लिए भगवान श्री राम हमारे भांचाराम हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति रामलला दर्शन योजना के लिए आभार व्यक्त भी किया।

इस समय राजधानी में उत्साह का माहौल है। मंदिरों में विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। यहीं नही युवा वर्ग भी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। कुछ संस्था 21 जनवरी को ही मरीन ड्राईव से राम मंदिर तक शोभायात्रा भी निकाल रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811