Let’s travel together.

विधायक की उपस्थिति में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

0 83

 मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का हुआ शुभारंभ

जिले की 2 लाख 94 हजार से अधिक बहनों के खाते में पहुंचाई लगभग 36 करोड़ की राशि

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शिवपुरी जिले में भी
जिला स्तरीय कार्यक्रम 26 नंबर कोठी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कई साधु संत शामिल हुए। विधायक देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का शुभारंभ भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में पधारे साधु संतजनों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आचार्य नरोत्तम शर्मा, सुमित, कुलदीप शर्मा, हरिओम भार्गव, बृजकिशोर शर्मा, राधावल्लभ शुक्ल, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, कपिल शुक्ल, कैलाश नारायण शर्मा, डॉ.रघुवीर सिंह गौर, महंत जय विजय, सियाराम दास, रघुवीर पुरी महाराज उपस्थित थे।


श्रीमदगीता का पाठ् राधेश्याम मुड़ौतिया, जिला प्रभारी राम लखन मुड़ौतिया, कल्याण बोर्ड के परशुराम, जिला संयोजक विश्व गीता प्रतिष्ठानम ओम प्रकाश शिवहरे, विश्व गीता प्रतिष्ठान व्यवस्था प्रमुख रामदयाल झा, विश्व गीता प्रतिष्ठान प्रदीप लाक्षाकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गीता के उपदेशों पर विचार करते हुए जीवन में महत्व पर चर्चा की गई।
गीता महोत्सव के साथ ही लाड़ली बहनों के खाते में योजना की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से पहुंचाई गई, जिसमें शिवपुरी जिले की 2 लाख 94 हजार लाड़ली बहनों के खातों खाते में लगभग 36 करोड़ की राशि पहुंचाई गई है। कार्यक्रम में लाड़ली बहने भी उपस्थित रहीं जिन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सुना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811