सागर 12 जनवरी। श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा सागर के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना की माँ श्रीमती कमला जैन का आज निधन हो गयाण् वे 78 वर्ष की थीं. उनका अंतिम संस्कार रजाखेड़ी स्थित मुक्तिधाम में किया गया.
अंकुर कॉलोनी निवासी योगेशचंद जैन ढाना की धर्मपत्नी श्रीमती कमला जैन का भाग्योदय तीर्थ में विराजमान आर्यिका गुरूमति माताजी एवं आर्यिका दृढ़मति माताजी के ससंघ सानिध्य में आज गुरूवार की सुबह देहपरिवर्तन हो गया. दोपहर में 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा अंकुर कॉलोनी स्थित निज निवास मूकमाटी से शुरू हुई जो रजाखेड़ी स्थित मुक्तिधाम पहुंची. यहाँ पर उनको मुखाग्निी पति योगेशचंद्र जैन और पुत्रों मुकेश जैन ढाना, सुनील जैन, राजेश जैन ने दी. उनकी अंतिम यात्रा में विधायक शैलेंद्र जैन, महेश जैन बिलहरा, राजा भैया जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन, प्रदीप राधेंलिया, सुरेंद्र जैन मालथौन, कपिल मलैया, दिनेश बिलहरा, देंवेंद्र जैना, प्रकाश जैन ग्लास हाऊस, तरूण कोयला, डॉ नरेश जैन, सुधीर सागर स्टेशनरी, प्रदीप जैन, अलकेश जैन देवरी, पार्षद शैलेंद्र ठाकुर, पूर्व पार्षद नरेश यादव, राजेश केशरवानी, अमित दुबे रामजी, सिंटू कटारे, राजा साहू, राजेश जैन प्राचार्य, एसके जैन, मनोज जैन लालो, संतोष जैन गढ़ाकोटा, संजय जैन, अजय पारस, मनीष नायक, श्याम सोनी, जयकुमार जैन, दीपक सिंघई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. खारी उठावना शनिवार 14 जनवरी की सुबह 8 बजे रजाखेड़ी मुक्तिधाम से होगा. सुबह 10 बजे देवदर्शन के पश्चात दोपहर में 2 बजे से भाग्योदय तीर्थ में विनयांजलि सभा रखी गई. श्रीमती जैन के निधन पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है.
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।