अनुराग शर्मा सीहोर
राज्य शासन के निर्देशानुसार संवत 2082 के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय पर सूर्योपासना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा तथा जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। हालांकि कुछ जनप्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। जनप्रतिििधयों की यह दूरी रविवार को दिन भर जिला मुख्यालय के सियासी गलियारों में कानाफूसी का कारण बनी रही।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता हैं पर सौभाग्यशाली वह है जिसका जीवन राष्ट्र को समर्पित हो। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि हम मिलकर अपनी एवं अपने देश की संस्कृति के प्रकाश को पूरे विश्व में फैलाएं और आगे बढ़ाए। कार्यक्रक्र में जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने के साथ ही हमारी संस्कृति की पताका को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो संस्कृति हमें विरासत में सौंपी है उसे आने वाली पीढिय़ों को परंपराओं के साथ सौंपना हमारा दायित्व है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने भी संबोधित किया। राज्य शासन के निर्देश पर यह कार्यक्रम जिला प्रशासन तथा नगर पालिका द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में गौरव सन्नी महाजन, कलेक्टर बालागुरु के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला, पंकज गुप्ता, मोहितराम पाठक, सुरेंद्र मेवाड़ा, एसडीएम तन्मय वर्मा, नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र दीक्षित सहित नगर पालिका के अनेक पार्षद तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।