Let’s travel together.

थाना नटेरन के आमखेड़ा कालू में  पुलिस अधीक्षक विदिशा ने प्राचीन वट वृक्ष के नीचे आयोजित किए जनचेतना शिविर

0 94

नटेरन विदिशा।  थाना नटेरन अंतर्गत ग्राम आमखेड़ा कालू में प्राचीन वट वृक्ष के नीचे विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा की विशिष्ट उपस्थिति में थाना नटेरन पुलिस के द्वारा ‘जनचेतना शिविर’ आयोजित किया गया । उक्त शिविर में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सरपंच, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

जनचेतना शिविर के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी जी, एसडीओपी बासौदा और थाना प्रभारी श्री आशुतोष सिंह राजपूत के द्वारा क्षेत्र के नागरिकों /ग्राम वासियों को अग्र उल्लेखित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर जानकारी दी गई ।
नशा मुक्ति-
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को नशा मुक्ति अभियान के बारे में विस्तार से बताया और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा अपराधों को बढ़ावा देता है और समाज को नुकसान पहुंचाता है। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशा न करें और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। साथ ही, नशे की अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें।
सामाजिक सदभाव एवं समानता –
जनचेतना शिविरों में समानता के अधिकार पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया । यह बताया गया कि हमें जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए, बल्कि आपस में मिल-जुलकर रहना चाहिए और एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। इससे समस्त मानव जाति का कल्याण होगा।


साइबर सुरक्षा-
साइबर अपराधों से बचाव के लिए, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, वर्तमान में बढ़ते साइबर धोखेबाजी के तरीकों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बताई गईं। विशेष रूप से, “डिजिटल वॉलेट” का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा-
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए, जन समूह को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और वाहन दुर्घटनाओं को कम करने का संकल्प लिया गया। ‘गुड सेमीरिटन योजना’ के बारे में भी जनता को बताया गया।
महिला और बाल सुरक्षा-
बच्चों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों और संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में समझाया गया। महिला हेल्पलाइन ( 1090) एवं चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) के सम्बन्ध में भी जनता को जानकारी दी गई।
ध्वनि प्रदूषण-
ध्वनि प्रदूषण के खतरों पर प्रकाश डाला गया। विशेष रूप से, लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और इसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। लोगों को लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कम से कम करने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविरों में आम जन की समस्याओं को सुना गया और उन्हें यथासंभव शीघ्र निराकृत करने का आश्वासन दिया गया। लोगों से अनुरोध किया गया कि वे क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस इन सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जावेगी ।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों एवं छोटे बच्चों से स्नेहाशीष भेंट कर कैरियर हेतु मार्गदर्शन किया ।
इस अवसर पर एसडीओपी बासौदा,तहसीलदार नटेरन आनंद जैन, थाना प्रभारी नटेरन आशुतोष सिंह, जिला पंचायत सदस्य लखन सिंह कुशवाहा, समाजसेवी रामकृष्ण मीणा, सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम मीणा, ग्राम रक्षा समिति की सदस्य गण , गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे ।
न्यूज़ सोर्स-  मनोज मिश्र अनुविभागीय अधिकारीपुलिस गंज बासौदा, विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811