Let’s travel together.

धान की फसल लेने के बाद किसान अपनी जमीन को कर रहे हैं समतल ताकि हो सके गेहूं चना की बुआई

0 120

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रबी एवं खरीफ दोनों सीजन में खेत की जुताई के लिए रोटावेटर कृषि यंत्र बेहद लाभकारी है क्योंकि इस यंत्र से खेत की जुताई करने पर किसानों को दो प्रकार से फायदा होता है। इस यंत्र से खेत की जुताई करने पर खेत की मिट्टी भुरभुरी होने के साथ ही समतल हो जाती है जिससे किसानों को दोबारा पाटा लगाकर खेत समतल नहीं करना पड़ता है। इससे किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होती है। इसीलिए यह यंत्र किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह एक ऐसा यंत्र है जो किसानों के खेत जुताई के साथ ही खेत में बचे हुए फसल के अवशेष एवं खरपतवार को मिट्टी में दबाने का काम करता है।
ऊबड़- खाबड़ खेतों को समतल करने के बाद खेती करने से उत्पादन 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ रहा है। इसके अलावा सिंचाई में भी पानी 10 प्रतिशत तक कम लगता है। लेजर लेवलिंग मशीन से खेत समतल करने का काम दीवानगंज, अंबाडी, महुआखेड़ा, बालमपुर, देहरी सहित आसपास के गांव के किसान पहली बार कर रहे हैं। दीवानगंज के 45 वर्ष के किसान सुरेश साहू ने अपने 22 एकड़ खेत को लेवल किया, और पूसा धान का उत्पादन 22 क्विंटल एकड़ तक लिया, इससे उनको 3 क्विंटल एकड़ का फायदा हुआ। इस साल अधिक बारिश हाेने के बाद भी 7 एचपी की मोटर से 8 एकड़ फसल को कवर कर लिया। खाद का उपयोग भी कम करना पड़ा। कई किसानों ने बताया कि असमतल खेतों में लगातार फसल की बोवनी से जहां जमीन की उर्वरा शक्ति कम होती है वहीं भूमि कटाव की समस्या भी बनी रहती है। दूसरी बात सिंचाई के लिए खेत में छोड़ा गया पानी फसल तक समान रूप से नहीं पहुंच पाता। इस समस्या का बेहतर निदान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811