Let’s travel together.

दीवानगंज के आसपास के गांवों में 15 नवंबर तक पहुंचेगा नहर का पानी, नहर की चल रही है साफ सफाई

0 199

 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

नहरों में अब 15 नवंबर तक पानी छोड़ने की संभावना है। सम्राट अशोक सागर परियोजना(हलाली) के तहत 15 नवंबर तक नहरों में पानी छोड़ने की बात कही जा रही है। अक्टूबर में हुई बारिश के कारण तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभी क्षेत्र के किसानों ने पानी की मांग नहीं की है। क्योंकि कई किसानों की अभी धान की फसल खेत में खड़ी हुई है। जबकि कुछ किसानों की धन निकल चुकी हैं। जिस कारण विभाग ने 15 नवंबर तक रायसेन जिले के सभी गांव में नहर खोलने का ऐलान किया है। वही जमुनिया, बरजोरपुर, सेमरा, अंबाडी, मुस्काबाद सहित आसपास के गांव में 15 नवंबर तक नहर में पानी आना प्रारंभ हो जाएगा।
रघुवीर सिंह ठाकुर सुपरवाइजर ने बताया कि अभी दीवानगंज क्षेत्र की नहरों में साफ सफाई का काम चल रहा है। कुछ नहर पूरी तरह साफ हो चुकी है। बची हुई नहर दो-चार दिन में में साफ हो जाएगी। इसके बाद नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। अभी तक किसी ने भी किसान ने पानी छोड़ने का आवेदन नहीं दिया है जैसे ही किसान पानी छोड़ने को कहेंगे तो पानी छोड़ा जाएगा।
अभी तक किसी भी किसान ने नहर में पानी छोड़ने की मांग नहीं की है। इसलिए नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है किसान जैसे ही मांग करेंगे नहर में पानी छोड़ देंगे। मीटिंग में 15 नवंबर को पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है। 15 नवंबर को रायसेन जिले की सभी नहरों में पानी छोड़े जाने का कलेक्टर की मीटिंग में तय हुआ है।
रमेश चौहान कार्यपालन यंत्री

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811