Let’s travel together.

लगातार क्षेत्र में पराली में लगाई जा रही आग, चारों ओर धुंआ ही धुंआ,आमजन परेशान

0 111

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

अक्टूबर के महीने में धान की कटाई और गेहूं की बुवाई शुरू हो जाती है। इस दौरान किसानों को पराली की समस्या से जूझना पड़ता है। अधिकांश किसान पराली को जला देते हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ता है। हालांकि, पराली से छुटकारा पाने के लिए कुछ ऐसे यंत्र हैं, जिनकी मदद से पराली का प्रबंधन किया जा सकता है। इसके बावजूद भी क्षेत्र में लगातार पराली जलाने का सिलसिला बरकरार है। रोज क्षेत्र कहीं ना कहीं पराली जल रही है। अक्टूबर का महीना आते ही धान की कटाई शुरू हो जाती है और गेहूं की बुवाई होने लगती है।

अधिकतर किसान धान की कटाई के लिए कंबाइन हार्वेस्टर का उपयोग करते हैं, जिससे फसल अवशेष खेतों में ही रह जाते हैं। किसान खेतों के इन अवशेषों यानी पराली को जला देते हैं, जिसकी वजह से दीवानगंज और आस-पास के इलाकों में प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो जाती है। पराली के धुएं से लोगों को सांस संबंधी रोग हो जाते हैं। इसके अलावा पराली जलाने से मिट्टी में रहने वाले लाभकारी कीट भी नष्ट हो जाते हैं। इतना कुछ होने बावजूद भी लगातार पराली जलाने का सिलसिला चालू है। रात और दिन क्षेत्र के चारों ओर धुंआ ही धुंआ दिखता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811