Let’s travel together.

ढाई साल बाद प्रभुजी को घर की याद आई और पहुंच गए अपने घर

0 128

– अपना घर आश्रम के संचालकों ने तिलक लगाकर की वापसी

– प्रभु जी के परिजनों ने आश्रम को दिया धन्यवाद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के अपना घर आश्रम में रहने वाले एक प्रभु जी की घर वापसी हुई है। इस घर वापसी के दौरान प्रभु जी अपने घर पहुंच कर खुश है। प्रभु जी के परिजनों ने भी अपना घर आश्रम का आभार जताया है।

लगभग ढाई साल पहले अगस्त 2022 में एक प्रभुजी भैया होटल के पास घूमते हुए मिले। हालत बहुत ही दयनीय थी। उन्हें रेसक़्यू कर अपना घर आश्रम शिवपुरी लाया गया। जंहा उनका मेडिकल चेकअप किया गया। उनकी साफ सफाई नहला धुलाकर आश्रम में प्रवेश दिया गया। धीरे धीरे उनकी हालत में सुधार आया और उनको घर के पता के साथ परिजनों का फोन नम्बर भी याद आया। बताये नम्बर पर सम्पर्क किया गया। वह राजसमंद राजस्थान के होना पाए गए। उनके भाई से चर्चा हुई उन्हें उनके बारे बताया गया। जानकारी मिलने पर उनके भाई आश्रम आये और अपने भाई को पहचान लिया। भाइयों का मिलन बहुत ही मार्मिक था। प्रभुजी विराट रोशन ने घर जाने की इच्छा व्यक्त की तब उनके भाई ख़ुशी ख़ुशी घर ले गए। निश्चित रूप से प्रभुजी के लिए ये अच्छी खबर थी जिससे परिवार मिल सका। अपना घर आश्रम के स्टॉफ एवं अध्यक्ष रमेश चन्द्र अग्रवाल ने तिलक लगाकर उन्हें विदा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811