Let’s travel together.

गऊ शाला में गोवर्धन पूजा में शामिल राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल

0 100

बरेली तहसील के ग्राम समनापुर जागीर स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम सम्पन्न

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गायों तथा गोवर्धन का किया पूजन
-यशवंत सराठे बरेली रायसेन

बरेली से 6कि.मी.दूर ग्राम समनापुर जागीर में स्थित गौशाला में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का उदयपुरा विधान सभा के विधायक एवं म.प्र.शासन के राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रभा ब्रजगोपाल पटेल, नगरपरिषद अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर और कन्यापूजन कर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल एवं जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों एसडीएम संतोष मुद्गल, एसडीओपी सुरेश दामले, तहसीलदार रामजी लाल वर्मा, थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी द्वारा गायों की पूजा-अर्चना कर गुड़ तथा केले खिलाए गए। इसके उपरांत गोवर्धन पूजन किया गया। उन्होंने गौशाला परिसर में स्थित गोमाता के दर्शन कर गौशाला का अवलोकन किया।।
इस अवसर पर राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में दीपावली के बाद गौवर्धन पूजा की परंपरा रही है। यह पर्व भारतीय जनमानस को अपनी जड़ों से जोड़े रखता है और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रदर्शित करता है। यह हमारी संस्कृति और परंपरा के संवर्धन का प्रतीक भी है।

कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गौ-वंश संरक्षण के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। निराश्रित गौवंश के लिए नवीन गौशालाएं खोली जा रही हैं तथा पूर्व से संचालित गौशालाओं में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने जिले में संचालित गौशालाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। गौशालाओं में गोबर से गौकाष्ठ, सजावटी सामग्री, खाद सहित अन्य उत्पाद बनाए जा रहे हैं जिससे रोजगार के अवसर भी निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए भी प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811