नवरात्र पर्व को लेकर जिला मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में दिख रहा गजब का उत्साह
सी एल गौर रायसेन
नवरात्र पर्व को लेकर जिला मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच गजब का उत्साह का वातावरण देखने में आ रहा है, इस बार मां जगदंबा का आगमन पालकी में सवार होकर हो रहा है। गुरुवार को सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ मां जगत जननी जगदंबा पंडाल में विराजमान होगी । दुर्गा उत्सव समितियो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नवरात्र को लेकर व्यापक तैयारियां की है झांकी स्थल पर पंडाल सजाने का काम चल रहा है इधर मूर्ति कारों की दुकानों पर मां दुर्गा प्रतिमाओं को ले जाने का क्रम शुरू हो गया है पूरे शहर में नवरात्र पर्व को लेकर सनातन धर्म प्रेमियों के बीच उत्साह है। इस बार नगर में लगभग 100 स्थान पर मां जगदंबा की स्थापना की जा रही है इसके अलावा माता जी के जवारे भी बोए जाएंगे नवरात्र पर्व को मनाने के लिए सनातन धर्म प्रेमियों ने तैयारी कर रखी है नवरात्रि पर्व के शुरुआती दिन गुरुवार से देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ भाड़ में नजर आएगी एवं 9 दिनों तक माता मंदिरों में जल चढ़ाने का क्रम भी शुरू होगा। इस बार झांकी पंडाल में मां जगत जननी जगदंबा विभिन्न स्वरूपों में नजर आएंगी। भजन जस कीर्तन के आयोजन से लेकर गरवा कार्यक्रम भी इस बार अनेक झांकी स्थलों पर किए जाएंगे।