Let’s travel together.

बारिश से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराने और मुआवजा दिलाने विधायक लिखा पत्र

0 91

अनुराग शर्मा सीहोर

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का लगातार दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अनेक लोगों ने बारिश से हुए नुकसान की जानकारी दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में किसानों ने बताया कि खरीफ फसलों को भी नुकसान हुआ है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर को विधायक सुदेश राय ने पत्र लिखकर पीडि़त किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराए जाने की मांग की है।
हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण सीहोर विधानसभा क्षेत्र के किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस संकट को ध्यान में रखते हुए,  विधायक सुदेश राय ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीहोर कलेक्टर को पत्र लिखकर नष्ट हुई फसलों का सर्वे जल्द से जल्द कराने और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विधायक ने बताया किमेरे द्वारा भी अनेक गांवों में पहुंच कर अवलोकन किया गया। जिसमें प्रथम दृष्टि पाया गया कि फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अनेक खेतों में बारिश का पानी का जमाव हो जाने से सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है। जल्द से जल्द राजस्व व कृषि विभाग की टीम गठित कर सर्वे आरंभ कराया जाए। जिससे फसलों को हुई क्षति का वास्तविक आंकलन हो सके और किसानों को मुआवजा राशि मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811