Let’s travel together.

पत्रकार को धमकी: पुलिस ने किया मामला दर्ज

0 93

बरेली के पत्रकार राकेश सोनी को दी गई थी धमकी

कृष्णाकांत सोनी

बरेली रायसेन। एक समाचार प्रकाशन को लेकर शासकीय सेवक के छोटे भाई द्वारा धमकी देने को लेकर आज बुधवार को बरेली थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में नगर के पत्रकारों ने सोमवार को अनुविभागीय दण्डाधिकारी संतोष मुदगल को कठोर कार्यवाही करने का आग्रह करते हुए ज्ञापन भी सौंपा था। उन्होने समुचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया था।

बुधवार को पत्रकारों ने नगर निरीक्षक विजय त्रिपाठी से भेंट करके उनसे पत्रकार को धमकी के मामले में कार्यवाही का अनुरोध किया। नगर निरीक्षक ने तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज करने की कार्यवाही की। मामला यह था कि न्यायालय तहसीलदार ने श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के पास अतिक्रमण को लेकर सूचनापत्र जारी किए थे। इनमें शासकीय कन्या शाला में पदस्थ शिव नारायण सक्सेना भी शामिल थे। इनके भाई मनीष सक्सेना ने पत्रकार राकेश सोनी को धमकी दी थी। बरेली थाने में आरोपी मनीष सक्सेना के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811