Let’s travel together.

धरसीवा के टाडा शमशान में गोवंश की मौत से भड़के हिंदू संगठन,पुलिस थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट

0 120

बीते साल भी हुई थी इसी जगह गौवंश मौतें
सुरेंद्र जैन  धरसीवा
धरसीवा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत टाडा के शमशान घांट में रखे गए गौवंशो में से आधा दर्जन से अधिक गौवंश की मौत की खबर से हिंदू संगठन भड़क उठे उन्होंने शमशान घांट में मौजूद गोवंश और मृत पड़े गोवंश को देखकर गहरी नाराजगी जताई और पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराकर गोवंश की मौत के लिए जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।


शमशान घांट टाडा में गौवंश की मौत की खबर मिलते ही श्रीराम गौसेवा संगठन के मोहन सेन के साथ बड़ी संख्या में गौसेवक एवं हिंदू महासभा के प्रीतम साहू दीपक साहू विश्व हिंदू परिषद धरसींवा प्रखंड अध्यक्ष श्रवण राजपूत सहित बड़ी संख्या गौसेवक टाडा स्थित शमशान घांट पहुंचे
मोहन सेन प्रीतम साहू दीपक साहू आदि ने बताया की उनके पहुंचने के पहले ही मौके पर बिना पोस्ट मार्डम के दो गोवंश का जेसीबी से खुदाई कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था इसके अलावा दो गाय कुछ दिन पहले की मृत दिखी एक सफेद बछिया मृत पड़ी थी एक जगह एक और काली गाय मृत पड़ी थी कुछ गोवंश बीमार बहुत कमजोर दिखे गोवंश को अंदर बंद तो कर दिया लेकिन उनके खाने पीने और बारिश से बचने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है ग्राम सरपंच पंचायत सरपंच श्रीमती रुकमणि शिवारे ने बताया की ग्राम सभा गांव के किसान आदि ने मिलकर फसलों की सुरक्षा की दृष्टि से शमशान घांट में गोवंश को रखा है उनके खाने पीने की समुचित व्यवस्था की गई हे।


गौवंश की ये हालत देख गौसेवक और हिंदू महासभा के पदाधिकारी आक्रोशित हो गए उन्होंने मौके पर ही कहा की गोवंश के लिए कोई व्यवस्था नही की बारिश से बचने टीन शेड तक नही है वरना गोवंश की मौत नही होती
*पुलिस थाना में की रिपोर्ट कार्यवाही की मांग*
गौवंश की मौत से भड़के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गौसेवक इसके बाद पुलिस थाना धरसीवा पहुंचे और टी आई राजेंद्र दीवान को विस्तार से बताने के बाद लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है की ग्राम पंचायत – टाड़ा (धरसावां) मुक्ति धाम में 60-70 गौवंशो को रखा गया है जहाँ पर आज दिनाँक 13-०९-२०२४दिन- शुक्रवार को गौ सेवको से सूलना मिला की वहा बहुत से गौवंश, मुक्ति धाम प्रांगण में है जहा 5-6 गौवंशो की मृत्यु हो गई है। जहा गौसेवको के पहुंचने पर पाया गया कि 8-20 गौवंश की मृत्यु हुई है और वैसे ही संख्या में गौवंश बीमार – घायल पाया गया गौसेवको के पहुंचने से पहले मामला दबाने के लिये गौवंशो को जेसीबी बुला कर अंतिम संस्कार करा दिया गया बिना पोस्ट मार्डम के जिस पर जो भी आरोपी है उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना चाहिए।गौसेवको की इस रिपोर्ट के तुरंत बाद टी आई राजेंद्र दीवान गौसेबको के साथ ही मौका मुआयना करने टाडा शमशान घांट पहुंचे

टी आई का कहना है की इस मामले में जांच कर जो भी दोषी पाए जायेंगे उन पर कार्यवाही होगीइधर तहसीलदार जयेंद्र सिंह का कहना है की गोवंश की मौत की सूचना मिलते ही उन्होंने संबंधित हल्का के पटवारी को मौके पर जांच हेतु रवाना कियाज्ञात रहे की बीते साल भी इसी जगह करीब आधा दर्जन गोवंश की मौत हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811