Let’s travel together.

शनिवार को अटारीखेजड़ा आएंगे बागेश्वर धाम सरकार

0 382

-बटुकजी की भागवत कथा में होगा आगमन

विदिशा से अदनान खान की रिपोर्ट

ग्राम अटारीखेजड़ा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को बागेश्वर धाम सरकार का आगमन होगा। कथा के विश्राम दिवस पर धीरेंद्र कृष्ण महाराज अपने आशीष वचन देंगे।

कथा के छठे दिन रुकमणी विवाह प्रसंग पर कथाव्यास पंडित अंकितकृष्ण तेनगुरिया ने कथा सुनाई, रुक्मिणीजी विदर्भ के राजा भीष्मक की पुत्री थी। उनका बचपन श्रीकृष्ण के साहस और वीरता की कहानियां सुनते बीता था। जब विवाह की उम्र हुई तो इनके लिए कई रिश्ते आए लेकिन उन्होंने सभी को मना कर दिया। महाराज बटुकजी ने कहा कि वह मन ही मन श्रीकृष्ण को अपना वर मान चुकी थी और भगवान ने भी उनकी पुकार सुनी और रुकमणी जी को पत्नी के रूप में अपनाया। इस अवसर पर कथास्थल पर भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। रुक्मणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कथा पंडाल में विवाह का प्रसंग आते ही चारों तरफ से श्रीकृष्ण-रुक्मणी पर जमकर फूलों की बरसात हुई।
कथावाचक ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं। उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। महाराजश्री बटुकजी ने श्रोताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने गृहस्थ जीवन की समस्या संसार को लोगों को न सुनाएं बल्कि प्रभु से ही अपने कष्टों का हरण करने के लिए प्रार्थना करें, निश्चित ही जैसे भगवान ने रुकमणी की पुकार सुनी वैसे ही वो तुम्हारी भी जरुर सुनेंगे।आचार्य पंडित आकाश दुबे ने बताया कि कथा विश्राम दिवस के दिन शनिवार को द्वारिकाधीश औऱ सुदामा मिलन की कथा होगी। जिसमें श्रीकृष्ण-सुदामा की एक सुंदर झांकी सजाई जाएगी। कथा आयोजन समिति ने बताया कि इस अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार का भी कथा में आगमन होगा। जिसमें पंडित धीरेंद्रकृष्ण महाराज अपने आशीष वचन और हरी गुणगान करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811