Let’s travel together.

शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर और डीईओ सौंपा ज्ञापन:हर महीने 15 तारीख के बाद मिल रहा वेतन

0 385

-लोन की किश्तें हो रहीं बाउंस शिक्षकों को हो रही परेशानी

शिवलाल यादव

रायसेन।शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा हरेक महीने की 15 तारीख के बाद वेतन प्राप्त होने और आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करने की वजह बताते हुए कलेक्टर अरविंद दुबे को एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया को भी ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि पिछले 8 माह से निरंतर सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के शिक्षकों ,अध्यापकों को एक तारीख की वजह 15 तारीख को वेतन प्राप्त होता है। इससे के चलते शिक्षकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई शिक्षकों की बैंक लोन किश्त भी जमा करना होती है।लेकिन उनके खाते में पर्याप्त राशि ना होने की वजह से उनकी किश्त बाउंस हो रही हैं ।उन्हें पेनाल्टी का सामना करते हुए आर्थिक रूप से भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।


शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि आहरण संवितरण अधिकारी विकासखंड सांची पर कार्रवाई करने की मांग की गई। एवं प्राचार्य संकुल केंद्र शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय पग्नेश्वर में हड़ताल अवधि का विगत 5 माह से पत्राचार करने के उपरांत भी भुगतान नहीं करने की स्थिति में लिपिक एवं प्राचार्य पर कार्रवाई करने की संघ के पदाधिकारियों द्वारा मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने का तीन कार्य दिवस का समय दिया गया है और अगर कार्रवाई नहीं हुई तो संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर समस्त शिक्षक संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अध्यापक संघ के भोपाल संभाग उपाध्यक्ष सीताराम रायकवार,आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सक्सेना, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह ठाकुर ,हरिराम विश्वकर्मा ओमकार राठौर सहित संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |     गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |     गणपति बप्पा की विदाई, बेतवा-पग्नेश्वर पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     गौहरगंज में कलेक्टर-एसपी ने किया स्कूल का निरीक्षण, छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन     |     सादीपनी विद्यालय में किताबें जलाने के मामले पर ABVP का घेराव, प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811