Let’s travel together.

छात्रों का स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाने लगाया जाएगा शिविर

0 92

सुरेंद्र जैन धरसीवा

कलेक्टर रायपुर के निर्देशानुसार विकासखंड तिल्दा नेवरा के सभी हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में उन छात्रों का स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा, जिनका अभी तक नहीं बन पाया है।

शनिवार 7 सितंबर को स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी खरोरा में शिविर में आयोजित होगा जिसमे तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे मौजूद रहेंगे वही 7 सितम्बर को ही प्रियदर्शनी स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल तिल्दा में शिविर लगेगाजिसमें तहसीलदार ज्योति मसियरे उपस्थित रहेगी इसी तरह सोमवार 9 सितंबर को स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल रायखेड़ा में शिविर आयोजित होगा जिसमे तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे उपस्थित रहेंगे वही सोमवार 9 सितंबर को शासकीय हाईस्कूल नेवरा में शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमे तहसीलदार ज्योति मसियारे उपस्थित रहेगी । छात्रों को अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होना आवश्यक है। यह शिविर शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए सभी छात्रों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

वही इस मामले में तिल्दा एसडीएम आशुतोष देवांगन ने कहा की कलेक्टर महोदय के निर्देश पर शासकीय स्कूल के बच्चो को जाती प्रमाण पत्र न बनने के कारण होने वाली समस्या को दूर करने करने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा जिसमें शासकीय स्कूल के विद्यार्थी अपने जरूरी दस्तावेज लाकर जाती प्रमाण पत्र बनवा सकते है जाती प्रमाण पत्र उसी दिन जारी किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |     शिक्षा के क्षेत्र में असफल रहे राज्य शिक्षा केंद्र को तुरंत बंद कर देना चाहिए -मुरारी सोनी कर्मचारी नेता     |     झुकने में ही जीवन की सार्थकता है – मुनि श्री श्री चंद्र सागर महाराज     |     मेडिकल कॉलेजों की मेस में शाकाहार- मांसाहार की अलग व्यवस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811