भारत भारतीय संस्कार जैन मंडल द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं को डेस वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम संपन्न
विदिशा। भारत भारतीय संस्कार जैन मंडल द्वारा स्कूल में ड्रेस वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि भारत भारती संस्कार जैन मंडल द्वारा आकांक्षा स्पेशल स्कूल एवं ट्रेनिंग सेंटर में दिव्यांग छात्रों को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। इसी तारतम में मंडल द्वारा डॉक्टर प्रीति वाला जैन को ph.d मिलने पर सम्मान किया गया । इस कार्यक्रम में आकांक्षा स्कूल की श्रीमती शिल्पी जैन द्वारा विशेष सहयोग पर मंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। ड्रेस वितरण में नीता सराफ की बेटीashmina का सहयोग का आभार माना । इस कार्यक्रम में मंडल प्रमुख नीता सराफ, सपना जैन, विद्युत जैन, संध्या जैन, नीतू जैन एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे।