Let’s travel together.

अपना सबसे बड़ा सपना पूरा करने जा रहे अली गोनी

12

अभिनेता अली गोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, रमजान का पवित्र महीना आने वाला है और ऐसे में अली का बचपन का सपना सच होने वाला है। अभिनेता ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि फिलहाल वह अपने काम से ब्रेक ले रहे हैं और उमराह करने जाने का प्लान बना रहे हैं। उसके बाद वह फिर से काम पर लौटेंगे। अब उन्होंने अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है कि वह जल्द ही उमराह करने जाने वाले हैं।

पूरा होगा बचपन का सपना

अली अपने बचपन के दोस्त आसीम रियाज के साथ मक्का में अपना पहला उमराह करने जा रहे हैं, जिसे लेकर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने फैंस को ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि यह उनके बच्चन का सपना था, जिसे वह अपने दोस्त के साथ मिलकर पूरा करने जा रहे हैं।

अली ने काबा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इंतजार नहीं कर सकता। यह मेरा सबसे बड़ा सपना था। अल्लाह का शुक्र है। मेरा पहला रोजा मक्का में। अल्लाह सबको यह मौका दें, आमीन। बचपन के दोस्त आसिम रियाज के साथ अपना पहला उमराह करके बहुत खुश हूं। अब इस ट्वीट पर अली के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही, उन्हें बधाई दे रहे हैं।

अली का करियर

अली के करियर की बात करें तो वह उमराह से वापस आने के बाद अपने काम पर लौटेंगे। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था कि उमराह से वापस आने के बाद मैं सही मौके की तलाश करूंगा। अली ‘बिग बॉस’ के सीजन 14 में नजर आए थे, जहां दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया था। इसके साथ ही वह ‘ये है मोहब्बतें’ और कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुके हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण न भूतों न भविष्यति,एक नहीं दो दो मोहन बने साक्षी     |     सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिल्ली की तीन सदस्य टीम का निरीक्षण     |     सप्त दिवसीय हनुमत शिव पंचायत, प्राण प्रतिष्ठा एवं राम कथा प्रवचन का आयोजन,कलश यात्रा निकली     |     नवरात्र के आखिरी दिन मंदिरों में भक्तों की रही भीड़     |     सवारी ऑटो को एसडीएम के जीप चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत,चैत्र दुर्गा माता की अष्टमी पर पूजन करने रायसेन आया था आदिवासी परिवार     |     श्रीरामनवमी पर शहर में निकली जवारो की शोभा यात्रा, मिश्रा तालाब पर किया गया विसर्जन     |     श्रीरामनवमी पर शहर में निकली श्री राम लला की विशाल शोभा यात्रा     |     TODAY :: राशिफल गुरूवार 18 अप्रेल 2024     |     क्षेत्र मे दहशत फैलाने वाले कुख्यात शराब तस्कर व आदतन आरोपी  NSA में गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811