Let’s travel together.

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज की NMO इकाई के चिकित्सकों ने  सफाईकर्मी एवं सुरक्षाकर्मी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाये

0 378

विदिशा।  अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज की NMO इकाई के चिकित्सकों ने  सफाईकर्मी एवं सुरक्षाकर्मी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाये।

 

इस अवसर पर डॉ विवेक चौकसे, अखिल भारतीय सह सचिव NMO ने सभी से 5 संकल्प दिलवाये जिसमें पर्यावरण संरक्षण इसमें बृक्ष बचाने एवं प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने का आव्हान किया, नागरिक कर्तव्य जिसमें परिसर में सफाई रखना, सभी नियमों का पालन, हेलमेट का उपयोग करना, ट्रैफिक नियमों का पालन करना, बिजली एवं जल संरक्षण, सामाजिक समरसता के भाव का निर्माण करना, सद्भावना का बातावरण निर्मित करना और राष्ट्र प्रथम का भाव निर्मित करना।


डॉ चौकसे ने कहा की जिस तरह हमारे घर की सफाई हमारी माँ एवं बहन की जिम्मेदारी होती है उसी तरह ये हॉस्पिटल भी हमारा घर ही है इसमें आप सभी का एक महत्वपूर्ण स्थान है इसलिए आप सभी हमारी बहन हैं| हम सभी एक परिवार की तरह इस कॉलेज और हॉस्पिटल की प्रगति एवं साफ सफाई का ध्यान रखेंगे, इसमें आने वाले सभी मरीजों का ध्यान अपने सगे सम्बन्धी की तरह करेंगे । इस पहल में बरिष्ठ चिकित्सक एवं छात्रों ने सहभागिता की ।

सफाईकर्मी एवं सुरक्षाकर्मी बहनें जो शुबह की शिफ्ट में थी ऐसी लगभग 100 की संख्या रही, शांय एवं रात्रि की शिफ्ट की बहनों को सांयकाल में रक्षा सूत्र बँधबाये जायेंगे| इस अवसर पर सभी बहनों ने सभी चिकित्सकों का आभार एवं धन्यवाद दिया, कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान एवं T- शर्ट का बितरण किया गया|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811