Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरुवार 22 अगस्त 2024

0 132

मेष राशि – मानसिक तनाव और उलझन भरा दिन रह सकता है।  सोचे हुए काम बनते-बनते अटक सकते हैं। बड़े फैसले बहुत ही सोच समझकर लें,  आपके निर्णय गलत हो जाने से नुकसान हो सकता है। बिजली के उपकरण का प्रयोग सावधानी से करें। धर्म कर्म के काम में आप रुचि लेंगे।  धर्म कर्म के काम में  रुचि रहेगी।

​वृषभ राशि – व्यवसाय और काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी काम भी पूरा होगा। रुकी हुई डील फाइनल हो जाएगी।  बैंक या संस्थान से कर्ज आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, ज्ञान और विज्ञान का विकास होगा। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।  बिना मांगे सलाह न दे।

​मिथुन राशि  -परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा और सभी सदस्य एक दूसरी की मदद के लिए तैयार रहेगे। सामाजिक क्षेत्र में  प्रभाव और महत्व बढ़ेगा, मान सम्मान प्राप्त कर पाएंगे।  ससुराल पक्ष  से  तनाव मिल सकता है।  वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

​कर्क राशि –सेहत का ध्यान रखना होगा, शरीर के ऊपरी भाग में   कष्ट हो सकता है।   दिन खर्चीला रहेगा। एजेंट का काम करते हैं उन्हे कमाई के कुछ अवसर सामने आएंगे। विदेश से व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से  पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है।  माता की सेहत का ध्यान रखें।

​सिंह राशि – सेहत को लेकर सजग और सतर्क रहना होगा, बाहरी खान-पान से परहेज रखना चाहिए। अचानक नुकसान भी हो सकता।  परिवार में अनबन हो सकती है,   वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो स्थिति को संतुलित और अनुकूल बनाए रख पाएंगे। छात्रों को  मानसिक भटकाव से बचना होगा और  लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। नौकरी से जुड़े लोगो को कार्यक्षेत्र में अधिकारी और सहकर्मी से तालमेल बनाकर रखना होगा, पद प्रभाव का लाभ मिलेगा।

​कन्या राशि – लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा।  कोई शुभ समाचार मिल सकता है।  गुरु की शुभ दृष्टि होने से पढ़ाई लिखाई में आपकी रुचि बढेगी। आपकी प्रबंधन क्षमता भी आज विकसित होगी।  ससुराल पक्ष से सम्मान मिल सकता है।

​तुला राशि – उलझन और मानसिक तनाव रहेगा।  आर्थिक मामलों में संभलकर व्यवहार करना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।  कारोबार में  लाभ के भी कुछ अवसर प्राप्त होंगे और इसके लिए  परिश्रम भी करना होगा।  घरेलू जरूरतों पर भी धन खर्च करना होगा। सेहत के मामले में  दिन उतार-चढाव भरा रहेगा। शरीर में थकान महसूस करेंगे।

​वृश्चिक राशि – विरोधी चाहकर भी अहित नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा पर काम का अधिक दबाव रहेगा। लेकिन अपनी मेहनत और ईमानदारी से सारे काम पूरे कर लेंगे। साझेदारों से सहयोग और लाभ मिलेगा। ।  दोस्त की मदद भी मिलने वाली है।  भाइयों से तालमेल बनाकर रखें  मनमुटाव होने की आशंका है।

​धनु राशि –कारोबार में साहसिक फैसला लेना होगा तभी   सफलता मिलेगी।वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आपके सितारे बताते हें कि अगर आप लोन लेना चाह रहे हैं तो विचार टाल दें क्योंकि लोन को चुकाना  कठिन हो सकता है।  भाइयों से सहयोग मिलेगा।

​मकर राशि-नौकरी में बदलाव के प्रयास  सफल होंगे। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।   सामाजिक क्षेत्र में यश और सम्मान मिलेगा।  सभी कार्य पूरे होंगे, मित्रों और भाइयों से सहयोग  मिलेगा। व्यवसाय के लिए किसी सलाह की आवश्यकता हे तो, अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें, किसी की बातों में आकर बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचे।

​कुंभ राशि – निराशा का भाव नहीं लाना है  बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।आत्मविश्वास रखेंगे तो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में फायदा मिलेगा। कारोबार में  परिश्रम और साहसिक निर्णय से लाभ ले पाएंगे। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष से  लाभ मिलेगा।  पैसा उधार न दें, नहीं तो वह पैसा अटक सकता है।

​मीन राशि –  व्यापार में अपने शत्रुओं और विरोधियों पर कड़ी नजर रखनी होगी  वे नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा लेकिन जरूरी है कि  अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें । प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो समस्या का कोई समाधान निकल सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811