Let’s travel together.

वृद्धाश्रम में 70 लोगों को हंगर एक्टिविटीज के तहत भोजन

0 148

विदिशा।  लायंस क्लब विदिशा द्वारा सतत हंगर एक्टिविटीज चलाई जाती है। जिसमें गरीब, असहाय, निर्धन, बेबस ,लाचार,वृद्ध, बुजुर्ग आदि लोगों को निशुल्क भोजन कराया जाता है। इसी क्रम में लायंस क्लब विदिशा द्वारा रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर हरि वृद्धाश्रम में 70 लोगों को हंगर एक्टिविटीज के तहत भोजन कराया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं पुरुषों में प्रसन्नता देखी गई महिलाएं बड़े उत्साह के साथ दोनों हाथ बढ़ाकर लायंस क्लब के पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान कर रही थी। जिसके कारण वहां का माहौल रक्षाबंधन के पूर्व ही बहुत ही खुशहाल हो गया।अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने अपने संबोधन में कहा गरीब, निर्धन, बुजुर्ग ,असहाय लोगों की लोगों की सेवा से बड़ी और कोई सेवा नहीं हो सकती। भूखे को भोजन करना सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम का संचालन अवंती बाई स्कूल संचालक लायन मेहताब सिंह नरवरिया जी द्वारा एवं आभार व्यक्त के सी प्रजापति द्वारा किया गया। इसमें अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन डॉक्टर रवि साहू,पूर्व एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस,क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ लायन इंजी. अजय साहू,लायन मेहताब सिह नरवरिया,केसी प्रजापति,लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन अमित सनस, कोषाध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा,लायन विजय मौर्य, लायन मेघा दुबे आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |     शिवपुरी में सड़क निर्माण में लापरवाही पर फर्म ब्लैकलिस्ट होगी , 28.46 लाख की बैंक गारंटी राजसात करने के आदेश     |     कोलारस में प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय बैठक और प्रशिक्षण सम्पन्न       |     मध्यप्रदेश की पर्यटन क्षमता को मिलेगा वैश्विक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, हिंदू समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811