Let’s travel together.

छात्रसंघ के शपथ ग्रहण में कलेक्टर ने बताई गुरु शब्द की महिमा

0 130

सुरेंद्र जैन रायपुर

कभी संसाधन छोटा या बड़ा नहीं होता न ही कोई प्रतियोगी परीक्षा बड़ी नहीं होती। यदि सकारात्मक भाव से दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम करेगें तो सफलता अवश्य मिलेगी और एक दिन देश और प्रदेश का नाम ऊँचा करेंगे। यह बात कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने गुजराती उच्चतर माध्यमिक शाला के छात्रसंघ परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। कलेक्टर ने इस समारोह में छात्र परिषद के विभिन्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और विद्यालय के हित में निरंतर काम करने का आव्हान किया।

डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि गुजराती शिक्षण संस्थान ऐसी शिक्षण संस्थान है जो समाज के हित में अनुकरणीय कार्य कर रही है। मुझे बताया गया कि यहां न्यूनतम शुल्क में मध्यम और निर्धन बच्चों को शिक्षण दी जाती है। इस संस्थान के प्रबंधन के सदस्यों को दोहरी जिम्मेदारी है जो व्यक्तित्व के साथ साथ समाज राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहें हैं। यह बहुत सराहनीय है। डाॅ. सिंह ने शिक्षक, गुरू और आचार्य की व्याख्या करते हुए कहा कि यह एक-दूसरे के पर्यायवाची है, परन्तु इनमें गुरू शब्द सबसे महत्वपूर्ण है। इनमें सबकुछ समाहित है। उन्होंने भगवान राम, कृष्ण और महाभारत काल में द्रोणाचार्य का उद्धरण देते हुए कहा कि प्राचीनकाल से हम गुरू ही महिमा को बताते रहे है और गुरू-गोंविद दोनो में गुरू को प्रथम कहा गया है। अतः इनकी जिम्मेदारी सबसे अधिक है। वे अपने शिष्यों के पीछे मेहनत करते हैं और उन्हें नया रूप प्रदान करने में मार्गदर्शन देते हैं। इससे जो स्कूल के बच्चों के जो बेहतर परिणाम मिलेंगे उससे शिक्षण संस्थान के प्रबंधन का उत्साह दोगुना होगा और ऐसे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मेहनत करने पर जोर देते हुए कहा कि जब इतने अच्छे लोग उनके पीछे मेहनत कर रहे हैं, तो उनका दायित्व सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और खुद से वादा करे कि वह अच्छे नंबर लाएंगे और देश-प्रदेश के प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होंगे।

डाॅ. सिंह ने कहा कि मुझे इस बात की सबसे अधिक खुशी होगी जब मै आज से कुछ वर्षो बाद किसी अन्य दायित्व पर रहूंगा और इस विद्यालय से उत्तीर्ण छात्र आईएएस और आईपीएस या अन्य उच्च पदों पर चयनित होकर मुझसे मिलेंगे और आज के दिन को मुझे स्मरण कराएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। शपथ ग्रहण समारोह में श्री नारायण भाई पटेल, उपाध्यक्ष श्री अशोक पटेल, सचिव श्री दिनेश पिथालिया, दिनेश पटेल, संरक्षक श्री जयंती भाई पटेल तथा प्राचार्य आसिफ मेनन एवं अन्य पदाधिकारी, शिक्षण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811